2019: कांग्रेस ने SC/ST के लिए बनाया प्लान, लोकसभा की इन 84 खास सीटों पर होमवर्क शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के राजनीतिक परिदृश्य में दलितों के उभार के बाद कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए सुरक्षित सीटों और उनके प्रभाव वाली लोकसभा सीटों पर जमीनी पकड़ मजबूत करने का काम करेगी। पार्टी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एससी-एसटी से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ इन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया भी जल्द शुरू करना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने के. राजू को सभी 84 सुरक्षित लोकसभा सीटों पर अभी से बेहतर उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने को कहा है।
लोकसभा की 84 एससी-एसटी सीटों पर होमवर्क शुरू
कांग्रेस अपने दलित नेताओं भीमराव आंबेडकर के अलावा जगजीवन राम, केआर. नारायणन की विरासत को भी आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। वहीं संगठनात्मक ढांचे में हो रहे बदलाव के तहत वर्तमान नेताओं में मीरा कुमार, सुशील कुमार शंदि, नितिन राउत, कुमारी शैलजा और पीएल. पुनिया जैसे नेताओं को प्रमुखता से आगे रखने की तैयारी। जबकि दलित नेता के. राजू को राहुल गांधी पहले ही अपने कार्यालय का कार्यभार सौंप चुके हैं।
दलितों को संगठन में जगह देने और उनके प्रमुख मुद्दों को जानने के लिए पार्टी दलित इलाकों में घर-घर जाएगी। दिल्ली में 29 अप्रैल को होने वाली रैली का फोकस सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर होगा। जिसमें दलितों जुड़े एससी-एसटी एक्ट और हाल की घटनाओं पर पार्टी नेता प्रमुखता से विचार रखेंगे।
काबत्रेस रैली में उन योजनाओं का जिक्र भी करना चाहती है जो सीधे तौर पर दलितों और गरीबों को लाभ पहुंचा रही थीं। पार्टी उन योजनाओं में की गई कटौती और उससे लाभ न मिलने को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरेगी।