फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Congress Party will fight demagoguery with democracy said rahul gandhi

राहुल का मोदी पर हमला, धनबल के जरिए उत्तराखंड में सत्ता चाहती है भाजपा

Mon, 21 Mar 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
Congress Party will fight demagoguery with democracy said rahul gandhi

उत्तराखंड के सियासी संकट पर अब केंद्रीय राजनीति भी गरमा गई है। उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों को लेकर भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर आरोपों की बयानबाजी कर रहे हैं। दोनों पार्टी एक दूसरे को कसूरवार ठहरा रही हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के राजनीतिक हालातों पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधा तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की मोदी सरकार को लपेटे में ले कर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने ट्वीट कर जवाब दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को तीन ट्वीट किए। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट कर कहा कि बिहार में हारने के बाद लगता है कि खरीद-फरोख्त पैसे और ताकत से चुनी हुई सरकार को गिराना ही बीजेपी का नया मॉडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हमारे लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। पहले अरुणाचंल और अब उत्तराखंड में मोदी जी की बीजेपी का असली चेहरा सामने आया है। कांग्रेस ऐसे लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से और लोकतंत्र के दम पर लड़ेगी। 


उधर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने उत्तराखंड के सियासी हालातों पर कहा कि राज्य विधानसभा में ज्यादातर विधायकों ने वित्त विधेयक का विरोध किया लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह बिल पास हो गया।

जेटली ने कहा कि यह पहली बार हुआ जब सदन में विरोध के बाद विस अध्यक्ष ने कहा कि बिल पास हो गया। जेटली ने कहा कि बिहार, तमिलनाडू और पं बंगाल में कांग्रेस का स्तर कहां तक गिर गया अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने उत्तराखंड में आए सियासी संकट को लेकर साफ तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

हरीश का आरोप, भाजपा ने पांच करोड़ का दिया ऑफर

Congress Party will fight demagoguery with democracy said rahul gandhi

अल्पमत में आई उत्तरांखड की कांग्रेस सरकार के मुख्‍मंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। हरीश रावत ने सीधे तौर पर पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा लोकतंत्र की हत्या कर पीएम मोदी होली न खेलें।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि सरकार से बागी हुए प्रत्येक विधायक को पांच करोड़ रूपए का ऑफर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ और असंवैधानिक तरीके सरकार को अस्थिर करना चाहती है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धन-बल के आधार पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है और इसके जरिए सरकार को गिराने का खेल खेल रही है।

हरीश रावत को राहुल ने दिल्ली बुलाया

वहीं कहा जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस सरकार पर आए संकट को लेकर राहुल गांधी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिल्ली तलब किया है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में कांग्रेस की आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में सरकार से बागी हुए कांग्रेस के 9 विधायक भाजपा के साथ खड़े हैं और दिल्ली में डेरा डाले हैं। इस बीच शनिवार को उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल ने सीएम हरीश रावत को 28 मार्चतक बहुमत साबित करने का वक्त दिया है। 

मालूम हो कि उत्तराखंड विधानसभा में 70 सदस्य हैं। जिसमें से सत्ताधारी कांग्रेस के 36 विधायक हैं। कांग्रेस को तीन निर्दलीय, बसपा के दो और एक उत्तराखंड क्रांतिदल के विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।  

गौरतलब है कि 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में बीते शुक्रवार को सदन में वित्त विधेयक के विरोध में सत्तारूढ कांग्रेस के ही नौ विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अपना दिए और भाजपा के साथ खड़े हो गए।

भाजपा के 26 विधायकों के साथ कांग्रेस सरकार से बागी हुए नौ विधायक अब बीजेपी के साथ सरकार बनाने की जुगत में हैं। लिहाजा कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई। 28 मार्च को सीएम हरीश रावत को सदन में बहुमत साबित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed