{"_id":"5fd0ef56d1aecd08dc2dc8a5","slug":"congress-party-made-major-organizational-changes-at-10-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर तेज होगी कांग्रेस की लड़ाई, पार्टी ने 10 जगहों पर किए बड़े संगठनात्मक बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर तेज होगी कांग्रेस की लड़ाई, पार्टी ने 10 जगहों पर किए बड़े संगठनात्मक बदलाव
Wed, 09 Dec 2020 09:08 PM IST
मुकेश कुमार झा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज किसान आंदोलन हो या राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप, हर लड़ाई सोशल मीडिया पर तेजी से लड़ी जा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया में अपनी उपस्थिति और ज्यादा बेहतर करने का फैसला किया है। पार्टी ने आंध्रप्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़, मुंबई सहित 10 राज्यों/क्षेत्रों में सोशल मीडिया के प्रभारियों की नई टीम घोषित की है।
विज्ञापन
एएनएस रामाकृष्णा को आंध्रप्रदेश का स्टेट चेयरमैन बनाया गया है। मुंबई में रूद्रेश कौल, असम में दिगंत भूषण बर्मन और को चंडीगढ़ में मयंक पुरी को जिम्मेदारी दी गई है। वंश शर्मा गोवा में पार्टी का सोशल मीडिया में कामकाज देखेंगे तो गुजरात में केयूर शाह को जिम्मेदारी मिली है। हिमाचल प्रदेश में नंदलाल ठाकुर, झारखंड में गजेंंद्र कुमार सिंह, मणिपुर में एम सालम और नागालैंड में टी लक्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन