{"_id":"64e70ea5af061d0bcb07efe6","slug":"congress-party-expels-working-president-of-tripura-bilal-miyan-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: कांग्रेस पार्टी ने त्रिपुरा के कार्यकारी अध्यक्ष को किया निष्कासित, भाजपा से नजदीकी बढ़ाने का था शक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: कांग्रेस पार्टी ने त्रिपुरा के कार्यकारी अध्यक्ष को किया निष्कासित, भाजपा से नजदीकी बढ़ाने का था शक
Thu, 24 Aug 2023 01:33 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:33 PM IST
सार
बिलाल मियां के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने दावा किया है कि उपचुनाव से पहले मियां और अन्य सैंकड़ों कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री राज्य पार्टी अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन
Congress
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मियां को उनके पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद पार्टी से निकाल दिया गया है। अब उनके भाजपा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पार्टी के नेता ने कहा कि मियां के इस्तीफा देने के बाद उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बुधवार को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। हाल ही मेंसिपाहीजला जिले के सोनामुरा में उनके आवास पर त्रिपुरा के वरिष्ठ नेता रतन लाल नाथ और सुशांत चौधरी की बैठक के बाद निष्कासन का फैसला लिया गया।
पार्टी के नेता ने कहा, 'बिलाल मियां को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित किया गया है। बिलाल पूर्व राज्य मंत्री भी थे, उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।'
विज्ञापन
बिलाल मियां ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखते हुए कहा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछले 44 सालों से मेरा घर रहा है और मैंने अपने कार्याकाल के दौरान विभिन्न पदों पर पार्टी की सेवा की है। वर्तमान में मैं टीपीसीसी का कार्यकारी अध्यक्ष हूं। तत्काल प्रभाव से मैं कांग्रेस पार्टी के प्रथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।'