मंथन: सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस रणनीति समूह की हुई बैठक, राहुल गांधी भी थे मौजूद
इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इस बैठक में कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के लिए 6 बिंदुओं का एजेंडा तय किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सत्र से पहले सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस रणनीति समूह की बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटोनी, मनीष तिवारी, वेणुगोपाल, जयराम रमेश और अन्य नेता शामिल थे।
इस बैठक में बताया गया कि महंगाई को लेकर 23 राज्यों में पार्टी के बडे़ नेता 15 जुलाई तक लगातार प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के लिए 6 बिंदुओं का एजेंडा तय किया है। जिसमें कोरोना प्रबंधन, सीमा मुद्दे, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन, कोरोना के कारण बेरोजगारी, राफेल खरीद और ईंधन की कीमतों में वृद्धि शामिल है।
Congress Parliament strategy group meeting held through video conferencing today. pic.twitter.com/vctoFmWQNr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 14, 2021