फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress organise Gandhi Sandesh Yatra, rahul gandhi says Love, Non-Violence Will Defeat hatred

सोनिया का पीएम पर वार, कहा- कुछ लोग चाहते हैं आरएसएस भारत का प्रतीक बन जाए

Wed, 02 Oct 2019 02:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 02 Oct 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
congress organise Gandhi Sandesh Yatra, rahul gandhi says Love, Non-Violence Will Defeat hatred
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विज्ञापन

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष (अंतरिम) सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग आरएसएस को भारत का प्रतीक बनाना चाहते हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा के समापन के बाद सोनिया ने राजघाट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


सोनिया ने मोदी और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘गांधी जी का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके बताए रास्ते पर चलना मुश्किल है। गांधी जी का नाम लेकर भारत को अपने रास्ते पर ले जाने वाले पहले भी कम नहीं थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में साम-दाम-दंड-भेद का खुला खेल करके वो अपने आपको बहुत ताकतवर समझते हैं।’ उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद भारत नहीं भटका तो इसकी वजह है कि हमारे देश की बुनियाद में गांधी के आदर्शों की आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया ने कहा कि भारत और गांधी एक दूसरे के पर्याय है। यह अलग बात है कि कुछ लोग इसे उलटा करने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग चाहते हैं कि गांधी नहीं बल्कि आरएसएस भारत का प्रतीक बन जाए। मैं ऐसे लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे देश की मिलीजुली संस्कृति और समाज गांधी जी की सर्वसमावेशी व्यवस्था के अलावा दूसरे के बारे में सोच नहीं सकता।

सोनिया ने कहा कि जो लोग असत्य के आधार पर राजनीति कर रहे हैं वो कैसे समझेंगे कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। जो सारी शक्ति अपनी मुठ्टी में रखना चाहते हैं वे कैसे समझेंगे कि गांधी जी के स्वराज का क्या मतलब है। सोनिया ने कहा कि जिन्हें मौका मिलते ही अपने को सर्वेसर्वा बताने की इच्छा हो वो कैसे समझेंगे कि गांधी जी की सेवा का क्या मतलब है?



राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपिता ने दिखाया है कि कैसे सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम और अहिंसा ही एकमात्र तरीका है जिससे हम कट्टरता और घृणा को परास्त कर सकते हैं। मंगलवार सुबह सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महात्मा गांधी जी को मेरी श्रद्धांजलि। राष्ट्रपिता जिन्होंने अपने शब्दों और कर्मों के जरिए हमें दिखाया कि सभी जीवित प्राणियों और अहिंसा के प्रति प्रेम ही उत्पीड़न, कट्टरता और घृणा को हराने का एकमात्र तरीका है।'


कांग्रेस की इस पदयात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होने कांग्रेसियों को राहुल गांधी की परिक्रमा करने की नसीहत दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है। कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें, उनकी पद यात्रा पूरी हो जाएगी।'

आज से भाजपा ने गांधी संकल्प यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा को गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  मैं देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि गांधी 150 हम सब के लिए संकल्प का वर्ष बने, गांधी 150 राष्ट्र को एक मुकाम आगे ले जाने का वर्ष बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed