फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Organisation Reshuffle AICC Secretaries appointment Updates KC Venugopal

Congress Organisation Reshuffle: कांग्रेस संगठन में फेरबदल, कई नए सचिव व संयुक्त सचिव नियुक्त; प्रभार भी बदले

Sat, 31 Aug 2024 04:55 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 31 Aug 2024 04:55 AM IST
सार

कांग्रेस के संगठन में कई अहम बदलाव हुए हैं। संगठन में फेरबदल को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि झारखंड समेत कई अन्य राज्यों में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव और संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। कई पदाधिकारियों के प्रभार बदले भी गए हैं।

विज्ञापन
Congress Organisation Reshuffle AICC Secretaries appointment Updates KC Venugopal
वेणुगोपाल राव, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी। (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए शुक्रवार को कई नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की तो कई पदाधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रणव झा और गौरव पंधी को एआईसीसी सचिव बनाया गया है। पार्टी के संचार विभाग के तहत एआईसीसी सचिव की भूमिका निभा रहे विनीत पुनिया के साथ इस विभाग में रुचिरा चतुर्वेदी को भी सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) में अहम नियुक्तियां
राजस्थान के दो पूर्व विधायकों दानिश अबरार को दिल्ली और दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख का सचिव नियुक्त किया है। नेटा डिसूजा और नीरज कुंदन पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ बतौर एआईसीसी सचिव काम करेंगे। धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी और तौकीर आलम पहले की तरह उत्तर प्रदेश में बतौर एआईसीसी सचिव काम करते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों में नया पदभार, फेरबदल भी हुए
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी यादव को भी सचिव नियुक्त किया गया है। झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह को सचिव के उत्तरदायित्व से मुक्त किया गया है। बतौर सचिव हिमाचल प्रदेश की सह-प्रभारी राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन को भी इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य काजी निजामुद्दीन सचिव बने रहेंगे, हालांकि उन्हें राजस्थान की जगह महाराष्ट्र का सह-प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed