फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress opposed the cancellation of the Standing Committee meeting on External Affairs

विदेश मामलों पर स्थायी समिति की बैठक रद्द करने का कांग्रेस ने किया विरोध

Mon, 12 Feb 2018 06:28 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Feb 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
Congress opposed the cancellation of the Standing Committee meeting on External Affairs
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : ani

कांग्रेस ने रविवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से एक संसदीय स्थायी समिति की पूर्व निर्धारित बैठक को रद्द करने पर अपना विरोध जताया। पार्टी ने स्पीकर के इस कदम को अभूतपूर्व करार दिया। विदेश मामलों की इस समिति को 8 फरवरी को संवेदनशील दोकलम मुद्दे पर चर्चा करनी थी। साथ ही इलाके में चीनी सैनिकों की मौजूदगी संबंधी रिपोर्ट पर कुछ अहम गवाहों से पूछताछ भी करनी थी। 

विज्ञापन


पार्टी सांसद शशि थरूर समेत समिति में शामिल अन्य कांग्रेस सदस्यों ने स्पीकर को पत्र लिखकर उनके कदम पर नाराजगी जताई। इसमें कहा गया है कि अन्य संसदीय समितियों की बैठक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस अहम समिति के सदस्य हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि स्पीकर ने बैठक एक लिखित आदेश के जरिए रद्द की। उन्होंने यह कदम समिति में शामिल भाजपा सांसदों के अनुरोध पर उठाया। इस सदस्यों ने कहा था कि बैठक के दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा में आम बजट पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। ऐसे में वे सदन में मौजूद रहना चाहते हैं और समिति की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed