{"_id":"601f11348ebc3e709a401982","slug":"congress-observers-will-visit-the-west-bengal-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: कांग्रेस पर्यवेक्षक आज से करेंगे राज्य का दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: कांग्रेस पर्यवेक्षक आज से करेंगे राज्य का दौरा
Sun, 07 Feb 2021 03:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Feb 2021 03:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बंगाल चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए बीके हरिप्रसाद, आलमगीर आलम और विजय इंदर सिंगला रविवार से राज्य का दौरा करेंगे। साथ ही राज्य प्रभारी जितिन प्रसाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे। इसके बाद पार्टी सीटों पर अंतिम दावा करेगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने राज्य को पांच जोन में बांटकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है। पार्टी हर जोन में कार्यकर्ता सम्मेलन कर फीडबैक लेगी और प्रत्याशियों का चयन करेगी। पार्टी का मुख्य फोकस उन क्षेत्रों पर है, जहां पिछले विधानसभा चुनावों में उसे जीत मिली थी।
विज्ञापन
बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी ने बहरामपुर और मालदा दक्षिण पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में पार्टी इन लोकसभा सीटों के तहत आने वाली विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है।
विज्ञापन
वहीं, करीब एक दर्जन सीटों पर प्रत्याशी उतारने से इनकार कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते चुनाव में उसे इन सीटों पर करारी हार झेलनी पड़ी थी और बदली परिस्थिति में टीएमसी व भाजपा में सीधी टक्कर है।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने भले ही वामदलों से करीब 130 सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है लेकिन पार्टी सीट बढ़ाने की अपेक्षा इस बात पर जोर देगी जहां कांग्रेस का जनाधार हो और उम्मीदवार लड़ाई में दिखे।