{"_id":"5c2fc219bdec225697311d05","slug":"congress-ncp-to-contest-20-20-seats-in-maharashtra-loksabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में 20-20 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस-एनसीपी, 8 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में 20-20 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस-एनसीपी, 8 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ीं
Sat, 05 Jan 2019 01:59 AM IST
यशवीर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
NCP-CONGRESS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से कांग्रेस और एनसीपी 20-20 सीटों पर लड़ने को राजी हो गई हैं। जबकि आठ सीटें सहयोगी दलों के नेताओं के लिए छोड़ी गई हैं। दो-तीन सीटें ऐसी भी हैं, जहां दोनों दल उन पर अपना दावा जता रहे हैं। कांग्रेस-एनसीपी नेताओं के बीच कई दौर की वार्ता के बाद दोनों ने 20-20 सीटों पर लड़ने का फैसला किया।
2014 में कांग्रेस 26 सीटों पर लड़ी थी और उसके दो सांसद जीतकर आए थे, जबकि एनसीपी ने 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे पांच पर जीत मिली। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस अमरावती और थाने संसदीय सीटों पर भी अपना दावा जता रही है। ये दोनों सीट अभी शिवसेना के पास हैं।
भाजपा से अलग हुए निर्दलीय सांसद राजू शेट्टी का कहना है कि महागठबंधन को लेकर अभी कांग्रेस-एनसीपी ने अन्य नेताओं से बात नहीं की है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कांग्रेस-एनसीपी के बीच सीटों को लेकर कोई तालमेल हुआ है।