फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress nationwide protest under campaign Speak Up for Democracy live updates

कांग्रेस का राज्यपाल के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, कई नेताओं को लिया गया हिरासत में

Mon, 27 Jul 2020 12:33 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 27 Jul 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Congress nationwide protest under campaign Speak Up for Democracy live updates
कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन - फोटो : ANI

राजस्थान में जारी सियासी खींचतान के बीच स्पीकर सीपी जोशी ने राजस्थान हाईकोर्ट के जिस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, उस याचिका को सोमवार को वापस ले लिया गया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्यपाल कलराज मिश्र के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जल्द ही प्रदर्शनों पर पानी फेरते हुए चौधरी को कार्यकर्ताओं समेत हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजभवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा, एआईसीसी छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव पीएल पूनिया सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या है दल-बदल कानून और उससे जुड़े विवाद, क्यों पड़ी इसकी जरूरत, जानिए सबकुछ

देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राज्य कांग्रेस प्रमुख केएस अलागिरी शामिल ने अपने राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ' अभियान के तहत चेन्नई में राज्यपाल के कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। 

गुजरात के अहमदाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही राजभवन घेरने की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। 


वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के स्पीकर सीपी जोशी को याचिका वापस लेने की मंजूरी दे दी है। स्पीकर के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हाईकोर्ट विस्तृत फैसला दे चुका है, इसलिए याचिका वापस ली जा रही है, लेकिन फैसले को चुनौती दी जा सकती है। 

दूसरी तरफ, राज्यपाल ने सरकार से विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर दिए गहलोत सरकार के प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण मांगा है। राजस्थान हाईकोर्ट में भाजपा के विधायक की याचिका पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed