{"_id":"60803700854a474c2a0a4b9b","slug":"congress-mp-shashi-tharoor-tests-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : कांग्रेस नेता शशि थरूर और अधीर रंजन हुए संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर : कांग्रेस नेता शशि थरूर और अधीर रंजन हुए संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
Wed, 21 Apr 2021 08:00 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
शशि थरूर(फाइल फोटो)
- फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि कोरोना जांच के लिए दो दिन और परिणाम के लिए एक दिन का इंतजार करने के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि मैं सकारात्मक विचारों के साथ और ढेर सारे तरल पदार्थ खाकर इससे निपटूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरी बहन और 85 वर्षीय मां भी इस संक्रमण का शिकार हो गईं हैं।
बता दें कि इससे पहले आज यानी बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। निशंक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोरोना जांच कराने के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर की सलाह से मेरा इलाज चल रहा है। जो भी लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, सावधान रहें और जांच जरूर करवाएं।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी कोरोना संक्रमित
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, पिछले 7 दिनों से मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मैं अपने अभियान को वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी रखूंगा, मैं सुझाव देता हूं और सभी से निवेदन करता हूं कि जिंदगी से कोरोना को दूर रखें।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक
कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है और हर दिन के साथ सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड बना रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, 24 घंटे देश में 2023 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है।
बता दें कि बीते 24 घंटे में 2,95,041 नए संक्रमित मिले। यह भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।