फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress mp shashi tharoor on pm modi's visit to canada for the g7 summit

G7: थरूर बोले- जी7 में अब दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं नहीं, भारत चीन भी होने चाहिए शामिल

Tue, 17 Jun 2025 10:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Jun 2025 10:04 PM IST
सार

G7: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भारत और चीन को भी जी7 में शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि वे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि कुछ सांसदों ने ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। 

विज्ञापन
congress mp shashi tharoor on pm modi's visit to canada for the g7 summit
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जी7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा दौरे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जी7 में अब दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं नहीं रह गई हैं, क्योंकि भारत और चीन अब बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश हैं और इस तर्क के अनुसार उन्हें भी जी7 का हिस्सा होना चाहिए। फिर भी, जी7 देश बहुत प्रभावशाली हैं। इनके बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री को इन देशों से बात करने का मौका मिलना, उनके साथ अपनी चिंताएं साझा करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण वार्ताएं होंगी और जब विदेश सचिव लौटेंगे, तो हमें उनके बारे में जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन

 

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने इस्राइल और ईरान के बीच टकराव को लेकर कहा, यह आज के एजेंडा में नहीं था। हालांकि, कुछ सांसदों ने वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और उन्हें निकालने के लिए जरूरी बात की। हमें (विदेश) मंत्रालय की ओर से एक विस्तृत जवाब देने का आश्वासन दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed