{"_id":"60b9aa3840def6009e2920b9","slug":"congress-mp-rahul-gandhi-share-an-instagram-post-on-pride-month-said-love-is-love","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय: एलजीबीटी समुदाय के समर्थन में राहुल गांधी ने दी 'प्राइड मंथ' की शुभकामनाएं, कहा- प्यार प्यार है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सराहनीय: एलजीबीटी समुदाय के समर्थन में राहुल गांधी ने दी 'प्राइड मंथ' की शुभकामनाएं, कहा- प्यार प्यार है
Fri, 04 Jun 2021 09:51 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:51 AM IST
सार
राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी देशवासियों को प्राइड मंथ की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्यार प्यार होता है। वहीं लोगों ने राहुल गांधी के इन विचारों का सम्मान किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और जन सामान्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात जरूर रखते हैं। दुनिया में जून महीने में प्राइड मंथ मनाया जाता है, इसी प्राइड मंथ को लेकर राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है और लोगों को इसकी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
देश में शायद ही पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी बड़ी पार्टी के नेता ने सार्वजनिक मंच पर एलजीबीटी समुदाय के बारे में अपने सोशल मीडिया से कुछ लिखा हो। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइड मंथ की शुभकामनाएं दी और रेनबो फ्लैग को शेयर करते हुए लिखा कि शांतिपूर्ण व्यक्तिगत विकल्पों का सम्मान किया जाना चाहिए। प्यार, प्यार है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
राहुल गांधी की इस पोस्ट का लोगों ने सोशल मीडिया पर बढ़चढ़ कर समर्थन किया। राहुल की गांधी की पोस्ट पर लोगों ने ना सिर्फ उनको धन्यवाद किया बल्कि उनके इस विचार का सम्मान भी किया। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रेनबो फ्लैग को शेयर किया और लिखा कि प्यार प्यार होता है। सभी भारतवासियों को प्राइड मंथ की शुभकामनाएं।
बता दें कि दो जून को गूगल ने अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता फ्रैंक केमिनी को अपना डूडल समर्पित किया था। फ्रैंक ने समलैंगिकता को सम्मान और उनके अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ी, जिसके बाद अब समलैंगिकता को पहचान मिल गई है। ऐसे में हर साल जून का महीना प्राइड मंथ के तौर पर मनाया जाता है।
क्या होता है प्राइड मंथ?
फ्रैंक समलैंगिक थे और यही वजह थी कि उन्हें खराब नजर से देखा जाता था। समलैंगिकता की वजह से ही फ्रैंक को नौकरी से निकाल दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी फ्रैंक ने अपनी पहचान को नहीं छुपाया। इसके बाद फ्रैंक ने अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और 1960 में फ्रैंक ने व्हाइट हाउस के बाहर समलैंगिक अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन भी किए।
बता दें कि अमेरिका में समलैंगिक अधिकारों के लिए होने वाला यह पहला प्रदर्शन था। इसके बाद कई लोग फ्रैंक से जुड़ गए और देखते ही देखते ये एक बड़ा हुजूम तैयार हो गया। इसके बाद अमेरिकी सरकार को झुकना ही पड़ा और तब से हर साल जून महीने में प्राइड मंथ मनाया जाने लगा।
बता दें कि अमेरिका में समलैंगिक अधिकारों के लिए होने वाला यह पहला प्रदर्शन था। इसके बाद कई लोग फ्रैंक से जुड़ गए और देखते ही देखते ये एक बड़ा हुजूम तैयार हो गया। इसके बाद अमेरिकी सरकार को झुकना ही पड़ा और तब से हर साल जून महीने में प्राइड मंथ मनाया जाने लगा।