फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Abhishek Manu Singhvi presents proposal for population control news in Hindi

जनसंख्या नियंत्रण: कांग्रेस सांसद सिंघवी ने पेश किया प्रस्ताव, दो से ज्यादा बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर लगे रोक

Fri, 16 Jul 2021 09:42 PM IST
गौरव पाण्डेय अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 16 Jul 2021 09:42 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने पूरे देश के स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की आवश्यकता से इनकार किया था, लेकिन अब भाजपा सहित कांग्रेस के भी कई सांसद जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के पक्ष में आ गए हैं।

विज्ञापन
Congress MP Abhishek Manu Singhvi presents proposal for population control news in Hindi
अभिषेक मनु सिंघवी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

सोमवार 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष यूपी सरकार की जनसंख्या नियंत्रण नीति पर केंद्र को घेरने की तैयारी कर रहा है। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, हरनाथ सिंह यादव और अनिल अग्रवाल के अलावा राकेश सिन्हा भी यह कानून लाने के लिए प्राइवेट मेंबर बिल पेश कर चुके हैं। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस पर छह अगस्त को चर्चा हो सकती है। लेकिन, इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भी सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के लिए एक प्राइवेट मेंबर बिल लाने का प्रस्ताव पेश किया है। कांग्रेस सांसद के इस पक्ष में आ जाने से विपक्ष के विरोध की धार कमजोर पड़ सकती है।   
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील सिंघवी के प्रस्ताव में भी लगभग वही मुद्दे उठाए गए हैं जिन्हें भाजपा सांसदों ने अपने प्रस्ताव में उठाया है। सिंघवी द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि जो सरकारी कर्मचारी दो बच्चों की नीति का पालन नहीं करते हैं उनकी सभी सरकारी सुविधाएं और सब्सिडी खत्म कर दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघवी ने कहा है कि जो लोग दो बच्चों की नीति का पालन नहीं करते हैं, उन्हें पंचायत चुनाव, विधानसभा और लोकसभा सहित किसी भी चुनाव में भागीदारी लेने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनसंख्या बेतहाशा रफ्तार से बढ़ती जा रही है, जबकि हमारे संसाधन उसी रफ्तार से सिकुड़ते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह से चलता रहा तो आने वाले समय में हमारे देश के सामने खाद्यान्न, रोजगार और आवास का गंभीर संकट पैदा हो सकता है। सिंघवी ने आगे कहा कि इन सभी संभावित समस्याओं का समय से निदान करने के लिए अभी से एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून को लाए जाने की बहुत जरूरत है।

ध्यान रहे कि इसके पहले भाजपा सांसद रामकिशुन शुक्ल भी इसे लेकर प्रस्ताव पेश कर चुके हैं। कांग्रेस में भी इस मुद्दे पर सहमति बनती दिख रही है। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अब दो बच्चा नहीं, एक बच्चा नीति अपनानी चाहिए। केंद्र को इसके लिए कानून लाना चाहिए और वे समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

अब कांग्रेस क्या करेगी
अब जनसंख्या नियंत्रण नीति पर संसद में कांग्रेस का रुख क्या होगा? अमर उजाला के इस सवाल पर कांग्रेस नेता रितु चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में रही है। लेकिन इसके लिए अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने की भाजपा की रणनीति का वे विरोध करेंगे। 

चौधरी ने कहा कि देश की भलाई के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाना चाहिए, लेकिन इसके नाम पर देश के किसी भी धर्म-समुदाय के लोगों को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। सबसे बेहतर होता कि अगर सरकार गरीबों-महिलाओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करती जिससे जनसंख्या पर स्वयं ही नियंत्रण हो जाता।


भाजपा ने किया स्वागत
भाजपा नेता सुदेश वर्मा ने कहा कि यह रचनात्मक राजनीति है, हम इसका स्वागत करते हैं। देश की समस्याओं के लिए सभी दलों को मिलकर कदम उठाने चाहिए। राजनीतिक मतभेद अलग रखकर कुछ मुद्दों पर साथ आ सकें तो इससे बहुत लाभ होगा। बढ़ती आबादी बड़ी समस्या है, इससे समय रहते निपटा जाना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed