फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MLA Says Insult of legislators to avoid cabinet expansion

कांग्रेस एमएलए ने किया ट्वीट- कैबिनेट विस्तार को टालना विधायकों का अपमान

Sun, 07 Oct 2018 09:39 PM IST
भाषा, बंगलुरू
भाषा, बंगलुरू Updated Sun, 07 Oct 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Says Insult of legislators to avoid cabinet expansion
एचडी कुमारस्वामी
कर्नाटक में उपचुनाव के एलान के बाद गठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार को टालने की अटकलों के बीच कांग्रेस के एक विधायक ने संभावित देरी को विधायकों का अपमान बताया है।
विज्ञापन


दरअसल, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राज्य की विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इससे अटकलों का बाजार गर्म है कि प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार को टाला जा सकता है जिस पर कई विधायकों को आपत्ति है।
विज्ञापन


हिरेकेरूर से विधायक बीसी पाटिल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को टालना विधायकों का अपमान और लोकतंत्र की हत्या है तथा पार्टी के नाम पर तानाशाही को चलाना है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता से सियासतदान बने पाटिल ने उनके ट्वीट के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक कांग्रेस, कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, पार्टी के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तथा उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को टैग किया है।


उधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद चाहने वाले कई विधायकों ने कैबिनेट विस्तार को टालने की संभावना पर अपनी अनिच्छा जाहिर की है।

सूत्रों ने बताया कि उपचुनाव की घोषणा के मद्देनजर आला कमान से सलाह-मशविरा करके ही कैबिनेट विस्तार पर निर्णय लिया जाएगा जबकि गठबंधन सहयोगी जद(एस) भी विस्तार को टालने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed