{"_id":"5e394d628ebc3ee5d653bab3","slug":"congress-mla-pranab-kumar-gogoi-passed-away-in-guwahati-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में कांग्रेस विधायक प्रणब गोगोई का अस्पताल में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में कांग्रेस विधायक प्रणब गोगोई का अस्पताल में निधन
Tue, 04 Feb 2020 04:24 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 04 Feb 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक प्रणब गोगोई (फाइल फोटो)
असम में कांग्रेस विधायक तथा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रणब गोगोई का आयु संबंधी बीमारियों के कारण यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे भी हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शिवसागर से विधायक गोगोई बीते कुछ दिन से बीमार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बीती देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
पेशे से अधिवक्ता गोगोई 2006 से 2011 तक कानून मंत्री रहे। वह 2011 से 2016 के बीच राज्य विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख रिपुन बोरा ने गोगोई के निधन पर शोक प्रकट किया है। सोनोवाल ने बताया कि पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन