फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MLA DK Suresh tests positive for coronavirus

डीके शिवकुमार के भाई कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले की थी सीबीआई ने छापेमारी

Tue, 06 Oct 2020 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 06 Oct 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA DK Suresh tests positive for coronavirus
डीके सुरेश - फोटो : एएनआई (फाइल)

कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी और संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की। बता दें कि एक दिन पहले ही शिवकुमार और सुरेश के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। 

विज्ञापन


बंगलूरू ग्रामीण से सांसद सुरेश ने ट्वीट किया, 'मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्टोमैटिक हूं और आइसोलेशन में हूं। मैं मित्रों और परिजनों से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं वो जांच करवा लें। मैं सीबीआई अधिकारियों और मीडिया के साथियों से भी यही अपील करता हूं।'
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने सोमवार को कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई में डीके शिवकुमार से संबंधित 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिवकुमार के भाई डीके सुरेश के घर की भी तलाशी ली थी। यह तलाशी ऐसे समय पर हुई है जब राज्य की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। सोमवार को उनके बंगलूरू स्थित घर पर सीबीआई की टीम ने तलाशी ली थी। यह तलाशी ऐसे समय पर हुई है जब राज्य की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं।


आयकर चोरी, बेनामी संपत्ति, सबूतों को नष्ट करने और धन शोधन के मामलों के बाद उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ने मामले दर्ज किए हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आय के ज्ञात स्रोतों के अलावा अर्जित संपत्ति और धन संचय को लेकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed