फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress may form coalition for up election

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस कर सकती है गठबंधन, राहुल ने विधायकों से की बात

Thu, 27 Oct 2016 03:12 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Oct 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन
congress may form coalition for up election
राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी में किसी प्रकार गठबंधन हो इसे लेकर विधायकों का मन टटोला है। बारी-बारी विधायकों के कंधे पर हाथ रखकर उनसे भविष्य की रणनीति, चुनौती और समाजवादी पार्टी के घर के मची घमासान पर अब क्या होगा के सवाल का उत्तर जानने की कोशिश की। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ये साफ है कि कांग्रेस कतई नहीं चाहती कि धर्मनिरपेक्ष ताकतें कमजोर दिखें। राहुल ने सभी वर्तमान विधायकों को टिकट का आश्वासन देकर अपने-अपने क्षेत्रों में जुट जाने को कहा है। 
विज्ञापन


यूपी में कांग्रेस के शेष 20 विधायकों में अखिलेश सिंह और अनुग्रह नारायण सिंह को छोड़कर सब मौजूद थे। अनुग्रह नारायण दो दिन पूर्व राहुल से मिलकर गए थे लिहाजा उन्हें छूट थी। अखिलेश अपने इलाके के कार्यक्रम में व्यस्त थे। विधायकों के राहुल गांधी के आवास पर जाने से पूर्व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के घर पर रिहर्सल बैठक भी हुई। राहुल के आवास पर प्रभारी आजाद के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


राहुल ने सभी विधायकों से अलग अलग उनके विचार जाने और अपनी बात भी सामने रखी। बताते हैं कि अधिकतर विधायकों की भी राय है कि अकेले दम फिलहाल राज्य की सत्ता में वापसी नहीं हो सकती है लिहाजा गठबंधन तो किया जाए लेकिन सत्ता में भागीदारी भी हो। हालांकि कुछ विधायक गठबंधन के खिलाफ भी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि राहुल जी ने किसान महायात्रा का फीडबैक लिया और विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी मेहनत करने को कहा है। उन्होंने राजनीतिक हालातों पर भी विधायकों की राय जानी। वरिष्ठ विधायक अजय कपूर ने बताया राज्य में जो हालात हैं उसके आगे की रणनीति पर बात हुई। गठबंधन पर कोई बात नहीं हुई। उन्होंने अभी यात्रा खत्म की है आगे क्या करना है पर बात हुई। गठबंधन करना हमारे नेता का काम है हमसे इस बारे में बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed