{"_id":"6686ca0b50bfbf2d730bdeae","slug":"congress-manickam-tagore-complaint-pm-modi-anurag-thakur-inaccurate-statement-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: कांग्रेस सांसद ने PM मोदी और अनुराग ठाकुर के खिलाफ की शिकायत, संसद में गलत बयानों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: कांग्रेस सांसद ने PM मोदी और अनुराग ठाकुर के खिलाफ की शिकायत, संसद में गलत बयानों पर कार्रवाई की मांग
Thu, 04 Jul 2024 09:43 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 04 Jul 2024 09:43 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोनों के खिलाफ गलत बयान देने के लिए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी, अनुराग ठाकुर और मणिकम टैगोर (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में गलत बयानी की है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने कार्रवाई की मांग करते हुए गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। संसद में गलत बयानी के आधार पर कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस सांसद ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उन्होंने गलत बयान दिए।
राहुल गांधी ने भी लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा
गौरतलब है कि मणिकम टैगोर से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने भाषण के हटाए गए अंशों को सदन की कार्यवाही में दोबारा शामिल करने की अपील की। राहुल का दावा है कि उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के कार्यकाल में जमीनी हकीकत बताने की कोशिश की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सदन के प्रत्येक सदस्य को बोलने की स्वतंत्रता और लोगों की चिंताओं को उठाने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manickam Tagore wrote to Speaker requesting for invoking provisions of Direction 115(1) point out these inaccuracies. These remarks by PM and Anurag Thakur are misleading too. pic.twitter.com/Fzt0u1N7VB
— Anand Singh (@Anand_Journ) July 4, 2024