{"_id":"63beae95ba3aea1c706a108f","slug":"congress-mallikarjun-kharge-writes-to-21-like-minded-parties-inviting-them-bharat-jodo-yatra-on-january-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: खरगे ने भेजा 21 राजनीतिक दलों को न्योता, 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन में शामिल होने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: खरगे ने भेजा 21 राजनीतिक दलों को न्योता, 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन में शामिल होने को कहा
Wed, 11 Jan 2023 11:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:03 PM IST
सार
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और अब पंजाब पहुंची है। पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी। श्रीनगर में 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्रीनगर में 'भारत जोड़ो' यात्रा के समापन के लिए 21 राजनीतिक दलों को न्योता भेजा है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे ने इन दलों के प्रमुखों को लिखे पत्र में यह भी कहा कि उनकी उपस्थिति से यात्रा के सत्य, करुणा और अहिंसा रूपी संदेश को मजबूती मिलेगी। खरगे ने कहा कि मैं आप लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करता हूं कि श्रीनगर में 30 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल हों। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने घृणा और हिंसा की विचारधारा के खिलाफ अपने अथक संघर्ष में इसी दिन अपना जीवन खोया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब हमारा देश संकट का सामना कर रहा है, लोगों के मुद्दों से व्यवस्थित ढंग से ध्यान भटकाया जा रहा है, तो यह यात्रा एक ताकतवर आवाज के रूप में सामने आई है। मैं आशा करता हूं कि आप लोग उपस्थित होंगे और इस संदेश को मजबूती देंगे।
विज्ञापन
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और अब पंजाब पहुंची है। पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी। श्रीनगर में 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन होगा।
्र
क्या शशि थरूर होंगे केरल में सीएम उम्मीदवार? हिबी ईडन ने कही यह बात
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आलाकमान की अनुमति के बाद थरूर सीएम पद के उम्मीदवार बन सकते हैं। एक मलयालम चैनल के साथ बातचीत में शशि थरूर ने केरल चुनाव में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की थी। थरूर ने कहा था कि मैं इस भूमिका के लिए तैयार हूं, लेकिन अंतिम फैसला जनता पर निर्भर करता है।