फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress make strategy against the government, Sonia Gandhi will sitting on 2 November

सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति के लिए सोनिया गांधी ने दो नवंबर को बुलाई बैठक

Tue, 29 Oct 2019 12:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Oct 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Congress make strategy against the government, Sonia Gandhi will sitting on 2 November

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ पांच से 15 नवंबर के बीच घोषित अभियान को धार के देने के लिए दो नवंबर को बैठक बुलाई है। बैठक में पूरे देश में किस तरह धरना-प्रदर्शन कर जन आंदोलन खड़ा किया जाए, इसकी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में सभी महासचिवों के अलावा राज्यों के प्रभारी और महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई समेत सभी फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। कांग्रेस मोदी सरकार की आर्थिक नीति और फैसलों के खिलाफ जनता के बीच जाना चाहती है।
विज्ञापन


कांग्रेस का फोकस शहरी आबादी से कहीं अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में है जहां आर्थिक मंदी और अर्थव्यवस्था से जुड़े नोटबंदी और जीएसटी के फैसलों के चलते किसानों, ग्रामीणों, छोटे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। कांग्रेस औद्योगिक इलाकों में भी जनसंपर्क अभियान तेज करना चाहती है ताकि मंदी के चलते उद्योगों की बंदी पर सरकार को घेरा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed