{"_id":"5dc5f8e78ebc3e5b00302ce4","slug":"congress-leaders-will-do-a-meeting-before-ayodhya-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले कांग्रेस की बैठक, तय होगी आगे की रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले कांग्रेस की बैठक, तय होगी आगे की रणनीति
Sat, 09 Nov 2019 04:53 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 09 Nov 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के शीर्ष नेता अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के मद्देनजर शनिवार सुबह बैठक करेंगे और अपनी आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक कल सुबह होगी। जबकि यह बैठक रविवार को होनी थी।
विज्ञापन
वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘सीडब्ल्यूसी की बैठक पुनर्निर्धारित की गई है और अब यह नौ नवंबर को सुबह 8.45 बजे 10 जनपथ पर होगी। बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य हिस्सा लेंगे।’’
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी अहम मुद्दों पर पार्टी के नीतिगत फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है। बैठक में इस बात पर विचार विमर्श होगा कि अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद पार्टी की अगली रणनीति क्या हो।
विज्ञापन