फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leaders 'mischievous' post on Gadkari aimed at creating discontent in BJP, says Bawankule

Maharashtra: बावनकुले बोले- गडकरी पर कांग्रेस नेताओं का पोस्ट 'शरारतपूर्ण', भाजपा में असंतोष पैदा करना मकसद

Sat, 02 Mar 2024 07:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Mar 2024 07:44 PM IST
सार

Maharashtra: चंद्रशेखर बावनकुले ने नितिन गडकरी को भाजपा की संपत्ति बताया। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्री देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Congress leaders 'mischievous' post on Gadkari aimed at creating discontent in BJP, says Bawankule
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की वीडियो क्लिप को लेकर शनिवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के नेता जयराम रमेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम का मकसद सत्तारूढ़ पार्टी में असंतोष पैदा करना है। 

विज्ञापन

बावनकुले ने गडकरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संपत्ति बताया। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्री देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा मामला क्या है?
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से गडकरी के इंटरव्यू के कुछ सेकंड के हिस्से को पोस्ट किया। जिसमें वह देश की स्थिति, किसान, मजदूर और गांव की सड़कों के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें गडकरी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "आज गांव के मजदूर, किसान दुखी हैं। गांव में अच्छी सड़कें नहीं हैं। पीने के लिए पानी नहीं है। अच्छे अस्पताल नहीं हैं। अच्छे स्कूल नहीं हैं।" इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। 

विज्ञापन

गडकरी ने जारी किया कानूनी नोटिस
बाद में गडकरी ने खरगे और रमेश को कानूनी नोटिस जारी किया और भ्रामक और अपमानजनक खबरें एक्स पर साझा करने का आरोप लगाया। गडकरी के वकील ने नोटिस में कहा कि खरगे और रमेश ने जानबूझकर एक वेब पोर्टल को दिए मंत्री के इंटरव्यू के 19 सेकंड की वीडियो क्लिप पोस्ट की। जिसमें उनके शब्दों के प्रासंगिक इरादे और अर्थ को छिपाया गया। नोटिस में कहा गया कि गडकरी के इंटरव्यू को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और प्रासंगिक अर्थ से परे वीडियो अपलोड करके पेश किया गया। 

जनता ऐसे लोगों नहीं छोड़ेगी: बावनकुले
नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बावनकुले ने कहा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बारे में कांग्रेस नेताओं की ओर से साझा किए गए पोस्ट की भाजपा निंदा करती है। कुछ लोगों को लगता है कि इस तरह के वीडियो पोस्ट करने से हमारी पार्टी में असंतोष पैदा होगा। कुछ लोगों ने शरारत की है और हमने कानूनी नोटिस दे दिया है। जनता ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेगी। 

'पीएम के साथ मिलकर कर रहे काम'
उन्होंने कहा, नितिन गडकरी देव, धर्म, संस्कार और हमारी पार्टी के लिए एक संपत्ति हैं। सरकार में विकास के कामों में उनका अहम स्थान है। बावनकुले ने ट्वीट किया, नितिन गडकरी के साथ की गई धोखाधड़ी की भाजपा निंदा करती है। उन्होंने गरीबों और देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम किया है। 

'नागपुर सीट बड़े अंतर से जीतेंगे'
प्रदेश भाजपा प्रमुख ने वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राज) नागपुर लोकसभा सीट पर बड़े अंतर से जीतेगा। यह वर्तमान में गडकरी के प्रतिनिधित्व वाली सीट है। प्रकाश आंबेडकर ने बयान दिया था कि उनके संगठन को इस सीट को जीतना बहुत आसान है। बावनकुले ने यह भी कहा कि भविष्य में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ भाजपा के हाथ मिलाने की कोई संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed