{"_id":"5c5b6a7ebdec22739c3fe377","slug":"congress-leaders-met-mother-of-kolkata-police-commissioner-rajiv-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा बेटा निर्दोष है, ईश्वर उसकी मदद करेगा, कोलकाता पुलिस कमिश्नर की मां से मिले कांग्रेसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेरा बेटा निर्दोष है, ईश्वर उसकी मदद करेगा, कोलकाता पुलिस कमिश्नर की मां से मिले कांग्रेसी
Thu, 07 Feb 2019 04:45 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 07 Feb 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
राजीव कुमार
पश्चिमी बंगाल की सियासत में गर्मी पैदा करने वाले आईपीएस राजीव कुमार के चंदौसी स्थित आवास पर सियासी नेताओं का आगमन भी शुरू हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी अपने साथियों के साथ उनकी मां महादेवी गुप्ता से मुलाकात की। हर संभव सहयोग देने का वादा किया लेकिन उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है, इसलिए ईश्वर उसकी मदद करेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को आईपीएस राजीव कुमार के सीतारोड स्थित आवास पर उनकी मां महादेवी गुप्ता से मिलने पहुंची। पहले तो वह मिलने को तैयार ही नहीं हुई लेकिन बाद में तैयार भी हुई तो उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ कोई भी बात करने से इनकार कर दिया। वह इस मामले में राजनीति से दूर रहना चाहती है।
विज्ञापन
बकौल विमलेश कुमारी कि उनका कहना था कि कुछ मीडिया कर्मियों ने उनकी बात को भी तोड़मरोड़ कर पेश कर दिया है, जो उन्हें पसंद नहीं है। उनका बेटा ईमानदार है, निर्दोष है, ईश्वर उसकी मदद करेगा। इसके बाद विमलेश कुमारी ने अलग से उनसे बातचीत की और हर सुख दुख में साथ देने की बात कही। विमलेश कुमारी के साथ मनोरमा राघव, मयंक जैन, आकाश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन