फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leaders meeting to discuss preparations of Rajiv Gandhi 75th birth anniversary

कांग्रेस महासचिवों-प्रभारियों की 31 जुलाई को बैठक, राजीव गांधी की जयंती की तैयारियों पर होगी चर्चा

Mon, 29 Jul 2019 08:15 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders meeting to discuss preparations of Rajiv Gandhi 75th birth anniversary
प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया
कांग्रेस ने आगामी 31 जुलाई को पार्टी के महासचिवों एवं राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री गांधी के योगदान एवं उपलब्धियों के बारे में युवा पीढ़ी को बताया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक का मुख्य एजेंडा इन कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद होने जा रही महासचिवों-प्रभारियों की बैठक में दूसरे राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का यह भी कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में अध्यक्ष पद के संदर्भ में निर्णय के लिए पार्टी कार्य समिति की बैठक बुलाई जा सकती है, हालांकि फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अगले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed