Electoral Bonds: 'चुनावी बॉन्ड एक बड़ा स्कैम', कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, ईडी को बताया जबरन वसूली का निदेशालय
Electoral Bonds: चुनाव आयोग और निष्पक्ष चुनाव संचालन पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। यह किसी पार्टी का नहीं होना चाहिए। आचार संहिता लागू होते ही सत्ताधारी दल मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करते हैं।
विस्तार
चुनावी बॉन्ड एक बड़ा स्कैम
जयराम रमेश ने कहा, "हमने 25 गारंटी दी है। भाजपा ध्रुवीकरण और भेदभाव की रणनीति का उपयोग कर रही है। मोदी-अदाणी स्कैम की ही तरह चुनावी बॉन्ड स्कैम भी एक बड़ा स्कैम है। यह जबरन वसूली है और ईडी जबरन वसूली का निदेशालय बन गया है। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इसकी (चुनावी बॉन्ड) निष्पक्ष जांच करे।"
#WATCH | Congress leader Jairam Ramesh says, "We have given 25 guarantees...BJP is using the tactics of polarization & discrimination. Like the Modi-Adani scam, the electoral bond scam is also a big scam...This is extortion. ED has become the Extortion Directorate...We want there… pic.twitter.com/GhsUA6btHK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 16, 2024
अधीर रंजन चौधरी ने दी प्रतिक्रिया
चुनावी बॉन्ड मामले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा लाई गई चुनावी बॉन्ड का हमने हमेशा विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताया है। यह बयान (सुप्रीम कोर्ट का बयान) हमें यह बताता है कि यह सरकार कितनी असफल है।"
#WATCH | Delhi: On Electoral Bonds, Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says, "We have always opposed the Electoral Bonds that the ruling party came up with. Supreme Court has called this 'unconstitutional'. This comment (from the Supreme Court) tells us how unsuccessful this… pic.twitter.com/VvNSqC7TUz
— ANI (@ANI) March 16, 2024
चुनाव आयोग और निष्पक्ष चुनाव संचालन पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। यह किसी पार्टी का नहीं होना चाहिए। आचार संहिता लागू होते ही सत्ताधारी दल मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करते हैं। चुनाव आयोग का आचरण सभी के लिए समान और निष्पक्ष होना चाहिए।"
#WATCH | Delhi: On the Election Commission of India and fair conduct of elections, Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says, "The Election Commission must be unbiased. It should not belong to any party. When the code of conduct is implemented, the ruling party tries to lure… pic.twitter.com/pcrsTUJ5CB
— ANI (@ANI) March 16, 2024
अधीर रंजन ने आगे कहा, "इंडिया गठबंधन की तरफ से हमेशा यह कहा गया कि अगर हमें भाजपा से मुकाबला करना है तो यह हम एकसाथ होकर ही कर सकते हैं। इससे पहले हमने देखा कि बिहार और बंगाल की पार्टियां भी इसके लिए एकसाथ आई थी।" उन्होंने इसपर सवाल करते हुए पूछा, "ममता बनर्जी ने भी राहुल गांधी को अपना नेता माना था, लेकिन उसके बाद क्या हुआ? हमें उनसे पूछना चाहिए। इसके अंदर की कहानी क्या है? शायद इसके पीछे कोई रहस्य हो।"