फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leaders attend the 25th Rajiv Gandhi National Sadbhavana Award Sonia Gandhi Said This Know all about

25वां राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार: मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेता पहुंचे; सोनिया गांधी ने कही यह बात

Sun, 20 Aug 2023 05:46 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 05:46 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जवाहर भवन में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार में कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Congress leaders attend the 25th Rajiv Gandhi National Sadbhavana Award Sonia Gandhi Said This Know all about
Sonia Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जवाहर भवन में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार में कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 
इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा, 'पूर्व पीएम राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पंचायतों और नगर निगमों में महिलाओं के लिए आरक्षण हो। अगर आज 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण और शहरी निकायों में हैं तो यह राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व पीएम ने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल कीं: सोनिया
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का राजनीतिक करियर क्रूर तरीके से खत्म हुआ, लेकिन उन्होंने इतने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल कीं। राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार समारोह में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि वह देश की विविधता के प्रति बहुत संवेदनशील थे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कही यह बात
खरगे ने कहा, 'आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती है। जश्न मनाने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि, राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार एक विशेष कार्यक्रम है। एक प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने देश-दुनिया के शीर्ष नेताओं के बीच अपनी जगह बनाई थी।'
 

राजीव गांधी की उपलब्धियों को बदनाम करने की कोशिश हो रही: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज कल अलग विचारधारा के लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को नकारने में लगे हैं। राजीव गांधी की सफलताओं को छिपाया नहीं जा सकता। देश के संसदीय इतिहास में राजीव गांधी के पक्ष में अब तक का सबसे बड़ा बहुमत मिला था। 1984 में कांग्रेस 401 सीटें जीती थी। उस समय दो सीटें जीतने वाली पार्टी या विपक्ष को राजीव गांधी एहमियत देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed