फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Veerappa Moily said BJP is with Pakistan on Kashmir Issue

कांग्रेस नेता मोइली का भाजपा पर आरोप, कहा- कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से मिली है सरकार

Sat, 13 Apr 2019 07:16 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकबल्लापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकबल्लापुर Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 13 Apr 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Congress Leader Veerappa Moily said BJP is with Pakistan on Kashmir Issue
वीरप्पा मोइली (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

राष्ट्रवाद को इस लोकसभा चुनाव में अपना प्रमुख मुद्दा बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने सवाल उठाया है। भाजपा के राष्ट्रवाद को चुनौती देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कश्मीर मुद्दे पर भाजपा की पाकिस्तान के साथ अंदरखाने की मिलीभगत है। कर्नाटक के चिकबल्लापुर में मोइली ने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इमरान खान के समर्थन का क्या आधार है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर हिटलर जैसा रवैया रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में नफरत का माहौल है और सभी संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह पिछले पांच साल के दौरान भाजपा सरकार के हर कामकाज की जांच शुरू कराएगी। 
विज्ञापन


मोइली ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में राफेल जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश को गुमराह किया गया और अंधेरे में रखा गया। उन्होंने कहा, ‘हम भाजपा के शासनकाल में किए गए सभी कार्यों की जांच कराएंगे, जिनमें नोटबंदी, बालाकोट हमला और खुफिया जानकारी के बावजूद बस में सीआरपीएफ जवानों को ले जाना शामिल है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी को प्यार की राजनीति से सरोकार नहीं : मोइली

वीरप्पा मोइली ने कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे के द्विपक्षीय विवाद पर बातचीत के लिए पूर्व शर्त के रूप में नरेंद्र मोदी का खुलेआम समर्थन किया है। इससे स्पष्ट दिखाई देता है कि भाजपा और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बीच अंदरखाने मिलीभगत है।’ उन्होंने कहा कि इमरान खान का समर्थन और यह सुझाव कि मोदी दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध बनाएंगे, यह किसी गुप्त समझ का संकेत है। उन्होंने कहा कि संभवत: कश्मीर पर भारत के हितों से समझौता किया जा रहा है।

भाजपा के शासन में हमेशा युद्ध जैसे हालात बने होने की बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘जब भी भाजपा सत्ता में आती है, भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी बढ़ जाती है। इसमें वाजपेयी सरकार के समय कारगिल संघर्ष और भारतीय संसद पर हमला तो मौजूदा सरकार में बालाकोट एवं पुलवामा हमले शामिल हैं।’ 

प्रधानमंत्री मोदी के 56 इंच के सीने के दावे पर चुटकी लेते हुए मोइली ने कहा, ‘अगर उनके पास है भी तो दिखाने की जरूरत कहां है? उन्हें दरअसल प्यार की राजनीति से सरोकार ही नहीं है और इससे देश का राजनीतिक माहौल खराब हो गया है।’

तेजी से कमजोर हो रही है मोदी लहर : मोइली

इन लोकसभा चुनावों में कर्नाटक में कांग्रेस की संभावनाओं पर मोइली ने कहा कि पार्टी जेडीएस (जनता दल-सेक्युलर) के साथ गठबंधन में राज्य की 28 में से कम से कम 21 सीटें जीतेगी। ऐसा इसलिए कि मोदी लहर तेजी से कमजोर हो रही है। उनका रवैया हिटलर जैसा होता जा रहा है और उन्हें किसी भी पद पर बैठाना देश के लिए खतरनाक होगा।

उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और भाजपा को मिलने वाली संभावित सीटों की संख्या का कोई आकलन करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार बनेगी जिसमें चुनाव के पहले और चुनाव के बाद के गठबंधनों के आधार पर क्षेत्रीय दलों की भूमिका हो सकती है। मोइली ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बंद होना चाहिए और प्रेम की राजनीति का रास्ता साफ होना चाहिए। यह केवल राहुल गांधी शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed