फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader V Hanumanth Rao on BJP, said- speaking against Savarkar is anti-national then put me in jail

V Hanumanth Rao: कांग्रेस नेता ने किया भाजपा पर हमला, कहा- सावरकर के खिलाफ बोलना देशद्रोह तो मुझे जेल में डाल दो 

Tue, 31 May 2022 08:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 31 May 2022 08:51 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी हनुमंत राव ने अपने पत्र में भाजपा व आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, कोई नहीं जानता कि वीर सावरकर कौन थे और भारत की स्वतंत्रता में उनका क्या योगदान था? वह सिर्फ एक आरएसएस कार्यकर्ता थे।

विज्ञापन
Congress leader V Hanumanth Rao on BJP, said- speaking against Savarkar is  anti-national then put me in jail
वी हनुमंत राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हैदराबाद के सालारजंग संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने आरोप लगाया है कि इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सेनानियों में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की एक भी तस्वीर नहीं थी। जबकि, सावरकर की तस्वीरों को संग्रहालय में लगाया गया था। 

विज्ञापन


उन्होंने संग्रहालय के निदेशक को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा, भाजपा कहती है कि अगर कोई सावरकर के खिलाफ बोलता है तो वह देशद्रोही है। हां, मैं उनके खिलाफ बोलता हूं। अगर मैं देशद्रोही हूं तो मुझे जेल में डाल दो।  
विज्ञापन


कौन जानता है सावरकर को?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी हनुमंत राव ने अपने पत्र में भाजपा व आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, कोई नहीं जानता कि वीर सावरकर कौन थे और भारत की स्वतंत्रता में उनका क्या योगदान था? वह सिर्फ एक आरएसएस कार्यकर्ता थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम में संग्रहालय में नेहरू की तस्वीर न होना, उनके महान योगदान और बलिदान को दबाने के अलावा और कुछ नहीं है। आगे कहा, इतिहास के साथ छेड़छाड़ अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा इस तरह का आयोजन विशेष तौर पर पंडित नेहरू की पुण्यतिथि के दिन ही आयोजित करने का क्या मतलब था। आप खासकर स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में लोगों को क्या बताना चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनियोजित साजिश का हिस्सा 
कांग्रेस नेता ने कहा, इस तरह का कृत्य देश के पहले प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा अपमान है। उन्होंने सवाल किया कि आप आने वाली पीढ़ियों को क्या संदेश देना चाहते हैं? वी हनुमंत राव ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश थी। उन्हें नेहरू की अनदेखी कर सावरकर की तस्वीरें लगाने का निर्देश मिला था। उन्होंने मांग की कि एक सप्ताह के अंदर पंडित नेहरू के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी के साथ अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों को भी लगाया जाए, नहीं तो इसके खिलाफ कांग्रेस अपनी कार्ययोजना तैयार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed