उदित राज का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सत्ता के लिए 40 जवानों की जान का सौदा कर सकते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले की पहली बरसी के बाद कांग्रेस नेता मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के नेता उदित राज ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जो लोग सत्ता पाने के लिए गुजरात में नरसंहार करवा सकते हैं, वो सत्ता बनाए रखने के लिये 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं। इनके लिए देशभक्ति और राष्ट्रवाद जनता को भरमाने का एक टूल भर है।'
जो लोग सत्ता पाने के लिये गुजरात में नरसंहार करवा सकते हैं, वो सत्ता बनाये रखने के लिये 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इनके लिये देशभक्ति और राष्ट्रवाद जनता को भरमाने का एक टूल भर है। — Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) February 15, 2020
इसके बाद उन्होंने फिर एक ट्वीट किया, 'देश शहीदों को लेकर संवेदनशील है, इसलिए शहीदों के लिये बने फंड में पुलवामा हमले के बाद 12 गुणा बढ़ोत्तरी हुई है। सवाल यह है कि शहीदों के परिजन कहीं भीख मांगने तो कहीं सब्जी बेचने का काम क्यों कर रहे हैं। इन्होंने पुलवामा के नाम पर नोट/वोट बनाया, परिजनों को भूल गए।
देश शहीदों को लेकर संवेदनशील है, इसलिए शहीदों के लिये बने फंड में पुलवामा हमले के बाद 12गुणा बढ़ोत्तरी हुई है ।
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) February 15, 2020
सवाल यह है कि शहीदों के परिजन कहीं भीख मांगने तो कहीं सब्जी बेचने का काम क्यों कर रहे हैं ।
इन्होंने पुलवामा के नाम पर नोट/वोट बनाया, परिजनों को भूल गये ।
इससे पहले हमले की पहली बरसी पर शुक्रवार को राहुल गांधी ने हमले को लेकर तीन सवाल पूछे थे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने तीन सवाल किए:-
-हमले की जांच में क्या निकला?
-सरकार में किसकी जबाबदेही तय हुई?
उदित राज ने राहुल गांधी के सवालों को सही ठहराते हुए ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी जी ने सही सवाल उठाया कि पुलवामा हमले के जांच का नतीजा अभी तक नही आया। जब गृह मंत्रालय को खबर मिल गई थी कि सीआरपीएफ को रोड से नहीं, बल्कि एयर से ले जाना चाहिए तो इजाजत नहीं दी अर्थात राजनीतिक लाभ के लिए यह घटना होने दिया।
Today as we remember our 40 CRPF martyrs in the #PulwamaAttack , let us ask:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2020
1. Who benefitted the most from the attack?
2. What is the outcome of the inquiry into the attack?
3. Who in the BJP Govt has yet been held accountable for the security lapses that allowed the attack? pic.twitter.com/KZLbdOkLK5
राहुल गांधी जी ने सही सवाल उठाया की पुलवामा हमले के जांच का नतीजा अभी तक नही आया जब गृहमंत्रालय को खबर मिल गयी थी कि CRPF को रोड से नहीं बल्कि एयर से ले जाना चाहिए तो इजाजत नहीं दिया अर्थात राजनैतिक लाभ के लिए यह घटना होने दिया।
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) February 14, 2020
.@INCIndia
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था।