फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader udit raj compare ed cbi with isi influence politics claim india following pakistan model

Udit Raj: 'पाकिस्तान में ISI की तरह भारत में राजनीति को प्रभावित कर रही ईडी', कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप

Sun, 06 Aug 2023 12:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Aug 2023 12:23 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग, वही भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान में आईएसआई निभाती है।  उदित राज ने कहा कि पाकिस्तान की राजनीति को आईएसआई नियंत्रित करती है और यहां ईडी कर रही है। 

विज्ञापन
congress leader udit raj compare ed cbi with isi influence politics claim india following pakistan model
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद डॉ. उदित राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता उदित राज ने पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई की तुलना ईडी से की है। उदित राज ने कहा है कि जिस तरह से आईएसआई पाकिस्तान की राजनीति को नियंत्रित करती है, अब उसी तरह की भूमिका ईडी भारत में निभा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत भी पाकिस्तान मॉडल की राह पर आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


'राजनीति को प्रभावित कर रहीं ईडी सीबीआई'
कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने एक बयान में कहा है कि मैं पाकिस्तान से तुलना नहीं कर रहा हूं, पाकिस्तान एक असफल लोकतंत्र है, जिसे आईएसआई नियंत्रित करती है, लेकिन एक तरह से देखें तो हम कह सकते हैं कि हम भी पाकिस्तान मॉडल की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग, वही भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान में आईएसआई निभाती है।  उदित राज ने कहा कि पाकिस्तान की राजनीति को आईएसआई नियंत्रित करती है और यहां ईडी कर रही है। 
विज्ञापन


'ईडी के डर से भाजपा में शामिल हो रहे नेता'
कांग्रेस नेता ने कहा कि ईडी के डर की वजह से कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उदित राज ने छगन भुजबल, अजित पवार, नारायण राणे, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं के नाम भी गिनाए। पूर्व सांसद ने कहा कि जो नेता ईडी के मामलों में फंसे थे, वो भाजपा में शामिल हो रहे हैं और उनके खिलाफ मामले बंद हो जाते हैं। जिस तरह आईएसआई, जिसे चाहती है सत्ता में ले आती है और जिसे चाहती है उसे सत्ता से बाहर कर देती है, उसी तरह ईडी, सीबीआई भारतीय राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मेवात दंगे पूर्व नियोजित थे'
उदित राज ने अपने एक अन्य बयान में ये भी आरोप लगाया कि मणिपुर में जारी हिंसा से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मेवात में हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ मणिपुर से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदारी मोनू मानेसर है और उसने ही वीडियो जारी करके हिंसा भड़काई थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहाड़ियों से गोलियां चलाईं गई और छतों पर पत्थर जमा किए गए, उससे पता चलता है कि हिंसा पूर्व नियोजित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed