फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader sushil shinde angry with party high command rahul gandhi sonia gandhi

कांग्रेस में बगावत की बयार : अब सुशील शिंदे हुए खफा, बोले- पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति खो रही

Thu, 01 Jul 2021 12:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Jul 2021 12:01 PM IST
सार

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी हाईकमान से कई शीर्ष नेता नाराज चल रहे हैं। नेताओं की नाराजगी खुलकर बाहर आने लगी है। 

विज्ञापन
congress leader sushil shinde angry with party high command rahul gandhi sonia gandhi
कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

क्या जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे भी कांग्रेस से बगावत करने की तैयारी में हैं। ऐसा इसलिए कि उनके एक बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति लगातार खो रही है। उनकेे मुताबिक, पार्टी इस समय कहां है यह समझ पाना मुश्किल काम है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सुशील शिंदे भी पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं। क्योंकि पार्टी में पिछले कुछ समय से जो तस्वीर बन रही है उससे तो यही लगता है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी हाईकमान से कई शीर्ष नेता नाराज चल रहे हैं। 

विज्ञापन


यह समझना बहुत मुश्किल है कि पार्टी कहां है?- शिंदे
दरअसल, बीते दिनों महाराष्ट्र के पुराने समय के कांग्रेस नेताओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सुशील शिंदे भी मौजूद थे। इसी दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि एक वक्त था जब कांग्रेस पार्टी में मेरे शब्दों का कुछ मूल्य होता था, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह अब है या नहीं, कांग्रेस अपनी विचारधारा की संस्कृति को भी खोती जा रही है। 'एक समय था जब कांग्रेस 'चिंतन शिविर आयोजित करती थी, इस शिविर में पार्टी के प्रदर्शन और नेताओं की लोकप्रियता और जनता में उनकी पकड़ को लेकर मंथन किया जाता था, लेकिन अब यह समझना बहुत मुश्किल है कि पार्टी कहां है, कांग्रेस द्वारा अपनाई गई कई नीतियां गलत हो सकती हैं, लेकिन सुधार के लिए कांग्रेस में कार्यशालाएं आयोजित करने की संस्कृति थी।'
विज्ञापन


कांग्रेस को शिवसेना की नसीहत
कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे के पार्टी आलाकमान के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने पर सियासत भी शुरू हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि सुशील शिंदे ने कुछ कहा है, तो पार्टी को इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए, क्योंकि वह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed