फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Sonia Gandhi advised Adhir Ranjan Chowdhury regarding the speaking of MPs in Parliament

सोनिया ने बनाए संसद में बोलने के नियम: अधीर रंजन चौधरी को दे डाली नसीहत, लेकिन दिए भविष्य के संकेत 

Fri, 11 Feb 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Feb 2022 02:58 PM IST
सार

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस को बोलने के लिए 109 मिनट मिले थे, लेकिन एक घंटे तक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही बोलते रहे। 

विज्ञापन
Congress leader Sonia Gandhi advised Adhir Ranjan Chowdhury regarding the speaking of MPs in Parliament
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान, बोलने का समय न मिलने पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भड़क गए थे। इसके बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसदीय कार्रवाई को लेकर कांग्रेस की रणनीति के बारे में अहम फैसला लिया है। एक वर्चुअल बैठक में सोनिया गांधी ने लोकसभा में पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वह सभी लोगों को संसद में अपनी बात रखने का मौंका दें। उन्होंने कहा कि दूसरे नेताओं को भी संसद की बहसों में शामिल होने का मौका देना चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस को बोलने के लिए 109 मिनट का समय दिया गया था। हालांकि, बहस के दौरान एक घंटा तो राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही बोलते रहे। इसके बाद जब आनंद शर्मा का बोलने का नंबर आया तो वे भड़क गए। यहां तक कि उन्होंने बोलने से इंकार कर दिया और कहा कि अब इतना समय ही नहीं है कि वह अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ही बने रहेंगे लोकसभा में पार्टी के नेता 
सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को हिदायत तो दी, लेकिन एक बात और साफ कर दी कि, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ही बने रहेंगे। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी को 'असली योद्धा' बताया। कहा कि वह काफी अध्ययन करते हैं और संसद के नियमों के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed