फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Somen Mitra says No election coalition at the cost of ideals

आदर्शों की कीमत पर चुनावी गठजोड़ नहीं : सोमेन

Sat, 10 Nov 2018 03:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 10 Nov 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
Congress Leader Somen Mitra says No election coalition at the cost of ideals
Congress
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्र ने कहा है कि पार्टी आलाकमान ने अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए राज्य में चुनावी गठजोड़ के लिए दरवाजे खुले रखे हैं। लेकिन पार्टी के आदर्शों या आंतरिक एकता की कीमत पर कोई गठजोड़ नहीं किया जाएगा। वे यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


फिलहाल, इस बात पर कयास लग रहे हैं कि कांग्रेस यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ हाथ मिलाएगी या विपक्षी वाममोर्चा के साथ। लेकिन मित्र ने कहा कि वे पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं। इससे राज्य में कांग्रेस की ताकत का आकलन करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर कांग्रेस आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे। मित्र ने कहा कि कांग्रेस परजीवी नहीं हो सकती। यह हमेशा बरगद का पेड़ रही है। अगर कोई चुनावी गठजोड़ होता है तो हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे पार्टी की छवि और आदर्शों को कोई ठेस पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed