{"_id":"6030e09d35af5d71175274a8","slug":"congress-leader-siddaramaiah-attacks-on-bjp-trust-should-give-the-accounts-of-the-ram-mandir-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर भड़के सिद्धारमैया, कहा- राम मंदिर के लिए एकत्र किए गए चंदे का हिसाब दे ट्रस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा पर भड़के सिद्धारमैया, कहा- राम मंदिर के लिए एकत्र किए गए चंदे का हिसाब दे ट्रस्ट
Sat, 20 Feb 2021 03:43 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 20 Feb 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
सिद्धारमैया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को बंगलूरू में भारतीय जनता पार्टी पर राम मंदिर को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रही है। ट्रस्ट का यह कर्तव्य है कि वह राम मंदिर बनाने के लिए एकत्र किए गए दान का हिसाब दे। ऑडिट और खातों के लिए पूछने में क्या गलत है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम भी अपने गांव में एक राम मंदिर का निर्माण भी कर रहे हैं। यहां तक कि हमें ईश्वर पर भरोसा है। हमारी मान्यताएं हमारे व्यक्तिगत मुद्दे हैं और इन्हें राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा नेता अपने राजनीतिक लाभ के लिए राम मंदिर निर्माण का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन