फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Shatrughan Sinha Got New Opportunities for Upcoming Elections

शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी, आगामी चुनाव में होगा 'टेस्ट'

Wed, 20 Nov 2019 02:35 PM IST
Nilesh Kumar अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 20 Nov 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Congress Leader Shatrughan Sinha Got New Opportunities for Upcoming Elections
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने समाज के हर वर्ग पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। दिल्ली में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले पूर्वांचली समुदाय को आकर्षित करने के लिए पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को पहले ही कैंपन कमेटी का प्रमुख बना रखा है। 

विज्ञापन


खबर है कि पूर्वांचली बहुल आबादी वाली सीटों पर पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को उतारने की योजना बना रही है जो समुदाय में व्यापक पहुंच रखते हैं। इसके लिए भोजपुरी फिल्म या संगीत इंडस्ट्री की लोकप्रिय हस्तियों को भी मैदान में उतारने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


यही कारण है कि पार्टी अब भोजपुरी स्टार छवि के लोगों की तलाश कर रही है। भाजपा से मोहभंग के बाद कांग्रेस का दामन थाम चुके बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने ऐसे ही भोजपुरी लोगों की तलाश कर पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। शत्रुघ्न  खुद पूर्वांचली समुदाय से आते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुरी समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी 

भाजपा से मोहभंग के बाद कांग्रेस का दामन थाम चुके बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने ऐसे ही भोजपुरी लोगों की तलाश कर पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। शत्रुघ्न सिन्हा पूर्वांचली लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं और बॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। यही कारण है कि पार्टी उनकी ताकत का भरपूर इस्तेमाल करना चाहती है।

हालांकि पार्टी में महाबल मिश्रा जैसे दूसरे पूर्वांचली नेता भी हैं जो पूर्वांचली समाज से आते हैं और अपने क्षेत्र में जमीनी नेता के रुप में देखे जाते हैं, लेकिन पार्टी ऐसे चेहरों की तलाश कर रही है जो आजकल के युवा लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हों और पार्टी के लिए वोट बटोरने की क्षमता रखते हों।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पूर्वांचली समुदाय पार्टी का बड़ा और पारंपरिक वोटर रहा है। इस समाज के लोगों की बड़ी संख्या आज भी झुग्गी-झोपड़ी में रहती है, जिसके लिए शीला दीक्षित सरकार के समय काफी काम किया गया था।

बदले राजनीतिक माहौल में इस वर्ग का एक बड़ा हिस्सा कांग्रेस से दूर हो गया है। इसे वापस लाने के लिए हर संभव रणनीति पर काम किया जा रहा है। भोजपुरी स्टार छवि के नेता पार्टी की इस मुहिम में मदद कर सकते हैं। यही कारण है कि इसके लिए कुछ भोजपुरी स्टारों से संपर्क भी किया गया है।    

इन सीटों पर है दांव

दरअसल, पूर्वांचली समुदाय के लोग दिल्ली में भारी संख्या में निवास करते हैं और अनेक सीटों पर चुनाव परिणाम प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। प्रमुख रुप से नरेला, बुरारी, तिमारपुर, शकूर बस्ती, त्रिनगर, वजीरपुर, पटेल नगर, उत्तम नगर, नजफगढ़, अंबेडकर नगर, संगम विहार, तुगलकाबाद, ओखला, त्रिलोकपुरी, कोंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मीनगर, विश्वासनगर, कृष्णानगर, गांधीनगर, शहादरा, सीमापुरी, रोहतासनगर, सीलमपुर, घोंडा, बाबरपुर, गोकुलपुर और करावल नगर में इस समुदाय के लोग बहुलता से रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed