फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Shashi Tharoor says Pegasus case will be discussed in any situation in the next meeting

पेगासस मामला: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा- अगली बैठक में हर हाल में करेंगे चर्चा

Mon, 09 Aug 2021 04:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Aug 2021 04:53 AM IST
सार

  • शशि थरूर ने साथ ही संसद के दोनों सदनों में पेगासस को लेकर जारी गतिरोध के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
  • भाजपा सदस्य जानबूझकर चर्चा में डाल रहे बाधा

विज्ञापन
Congress Leader Shashi Tharoor says Pegasus case will be discussed in any situation in the next meeting
Congress MP Shashi Tharoor - फोटो : ANI

विस्तार

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को उम्मीद जताई कि समिति की अगली बैठक में पेगासस मुद्दे पर बात होगी। थरूर ने बताया कि 28 जुलाई की बैठक में भाजपा सदस्यों ने पेगासस से जुड़ी किसी तरह की बातचीत नहीं होने दी थी। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को शायद समिति की बैठक में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन


भाजपा सदस्य जानबूझकर चर्चा में डाल रहे बाधा
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने साथ ही संसद के दोनों सदनों में पेगासस को लेकर जारी गतिरोध के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, सरकार ने लोकतंत्र के मंदिर संसद को सिर्फ अपना एजेंडा पूरा करने के लिए रबड़ स्टांप बना दिया है। जिस तरह संसद में बिना चर्चा के बिल पास कराए जा रहे हैं इससे साफ है कि सरकार सदन का इस्तेमाल सिर्फ अपने मतलब के लिए कर रही है।
विज्ञापन


विपक्ष नहीं सरकार कर रही संसद का अपमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा, विपक्ष नहीं बल्कि सरकार संसद का अपमान कर रही है। जनता और देश की सुरक्षा से जुड़े मामले पर जवाब देने से इनकार करते हुए असल में सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। अपनी गलती का आरोप विपक्ष पर मढ़कर सरकार जनता, देश और सदन का मान घटा रही है। जवाबदेही से भागना ही संसद का अपमान है जो सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों की निजता हमेशा हमारा मुद्दा रहा, पेगासस पर भी बात होगी
थरूर ने कहा, आईटी पर संसदीय समिति के लिए नागरिकों की निजता हमेशा अहम मुद्दा रहा। पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भी समिति दो साल से निजता को लेकर सजग है। नागरिकों के डाटा की निजता और सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के लिए हम गंभीर हैं और इसी कड़ी में पेगासस मुद्दे पर भी बातचीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed