फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Shashi Tharoor says Entirely possible for BJP to lose majority in 2024

Kerala: कांग्रेस सांसद शशि थरूर का दावा, 2024 में भाजपा को नहीं मिलेगा बहुमत

Sat, 14 Jan 2023 04:43 PM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, तिरुवनन्तपुरम
पीटीआई, तिरुवनन्तपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 04:43 PM IST
सार

शशि थरूर ने कहा उन सभी परिणामों को दोहराना असंभव है और 2024 में बहुमत से नीचे गिरना पूरी तरह से संभव है। 
 

विज्ञापन
Congress leader Shashi Tharoor says Entirely possible for BJP to lose majority in 2024
शशि थरूर - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा के लिए 2019 की चुनावी जीत को 2024 में दोहराना असंभव होगा। केरल साहित्य महोत्सव में बोलते हुए तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद थरूर ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार खो दी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा 2019 में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो उनके पास अनिवार्य रूप से हरियाणा, गुजरात, राजस्थान की हर सीट थी। बिहार, एमपी, महाराष्ट्र में एक सीट को छोड़कर सभी और बंगाल में 18 सीटें थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने इंडिया ए वॉक थ्रू द डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूशंस शीर्षक वाले एक सत्र के दौरान कहा, अब उन सभी परिणामों को दोहराना असंभव है और 2024 में बहुमत से नीचे गिरना पूरी तरह से संभव है। 
 
थरूर ने उनके बारे में पार्टी के कुछ नेताओं के हालिया बयानों का भी जबाव दिया। उन्होंने कहा, ''कोई कुछ भी बताए...मैं अपना काम कर रहा हूं...कोई कुछ भी कहे, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।''

बता दें कि वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में पार्टी के एक कार्यक्रम में थरूर के खिलाफ परोक्ष रूप से हमला किया था। उन्होंने 2026 में अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की थरूर की कथित इच्छा पर कटाक्ष किया था। चेन्निथला ने कहा था, "अगर किसी ने सीएम पद के लिए एक कोट सिल दिया है, तो उन्हें इसे पीछे छोड़ने और अगले साल होने वाले आम चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।" 

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या चेन्निथला की "सीएम कोट" टिप्पणी के जरिए उनपर निशाना साधा गया है, तो थरूर ने कहा कि उन्होंने शीर्ष पद के लिए कोई कोट नहीं सिलवाया है।

हमारे मुख्यमंत्री आमतौर पर कोट नहीं पहनते हैं...मुझे नहीं पता कि कोट किसने और कब सिलवाया...आपको (मीडिया) सवाल उन लोगों से पूछना चाहिए जिन्होंने इस तरह के बयान दिए हैं...मुझसे नहीं।" 

इस हफ्ते की शुरुआत में, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी स्पष्ट किया था कि किसी भी सांसद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर बयान देना उचित नहीं है और अपने उम्मीदवारों को चुनने के लिए पार्टी का अपना संगठनात्मक तंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed