फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Shashi Tharoor refused to become a member of Foreign Affairs Committee

शशि थरूर ने विदेश मामलों की समिति का सदस्य बनने से किया इनकार

Fri, 11 Oct 2019 07:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 11 Oct 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Shashi Tharoor refused to become a member of Foreign Affairs Committee
कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति का सदस्य बनने से इनकार कर दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि थरूर ने समिति का सदस्य नियुक्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का धन्यवाद दिया, लेकिन समिति का सदस्य बनने में असमर्थता जताई। 

विज्ञापन


थरूर ने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष के तौर पर उनके ऊपर काफी जिम्मेदारी है, लिहाजा वह विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य नहीं बन सकते। पिछली लोकसभा में थरूर विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष थे।  
विज्ञापन


पिछले महीने विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि सरकार ने विपक्षी दल के सदस्य को संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाने की परंपरा खत्म कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed