सोनभद्र खजाने पर शशि थरूर ने साधा निशाना, कहा- टन-टना-टन बातें कर रही सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हजारों टन सोना मिलने की बात खारिज होने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सरकार पर निशाना साधा है। थरूर ने कहा कि इस सरकार को टन-टना-टन बातें कम करनी चाहिएं। टन-मन-धन को लेकर ये सरकार जुनूनी हो गई है।
शशि थरूर ने ट्वीट किया, हमारी सरकार टन-मन-धन को लेकर इतनी जुनूनी क्यों है? पहले गृह मंत्रालय ने पांच मिलियन टन इकोनॉमी वाली बात कही। इसके बाद यूपी में 3350 टन गोल्ड की बात आई, जोकि बाद में मात्र 160 किलो निकली। इस सरकार को टन-टना-टन बातें थोड़ी कम करनी चाहिए।
Why is our government so obsessed with tonne-mann-dhan? First it was the 5 million tonne economy from the HM. Then the 3350 tonne reserve gold from UP which turned out to be merely 160 kgs. The Govt must really tone down the tonne-tana-tonne talk a bit. https://t.co/OSVhJxxg0X
विज्ञापन विज्ञापन— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 23, 2020
इसके अलावा थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। शशि थरूर ने टविटर पर एक फोटो शेयर किया। फोटो में कलाकार दीवार पर पीएम मोदी और ट्रंप की पेंटिंग बना बना रहे हैं। फोटो के साथ थरूर ने लिखा कि ट्रंप वॉल, या गरीबी को ईंट और पेंट से ढंकने की कोशिश। साथ में थरूर ने कुछ लाइनें भी लिखीं।
"इन दिवारों से साफ जाहिर है
वो दिखावे में खूब माहिर है
इस गरीबी से अमीरी का सफर
कुछ ही लम्हो में नाप देता है
करता इतना ही है "थरूर" वो बस
सच... दीवारों से ढांप देता है।"
The #TrumpWall, or How to Cover the Distance from Poverty to Wealth by wrapping it in brick&paint:
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 22, 2020
इन दिवारों से साफ जाहिर है
वो दिखावे में खूब माहिर है
इस गरीबी से अमीरी का सफर
कुछ ही लम्हो में नाप देता है
करता इतना ही है "थरूर" वो बस
सच...दीवारों से ढाँप देता है pic.twitter.com/rP7Oo8ExZ3
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सिर्फ 160 किलो सोना मिला है। हरदी पहाड़ी में 3000 टन सोना होने की खबर को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने शनिवार को खारिज कर दिया। जीएसआई ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में करीब 3000 टन सोना मिलने की ऐसी कोई सूचना नहीं है।