फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Sharmishtha mukherjee attacks on BJP over crime, unemployment and inflation

प्याज से पेट्रोल तक बढ़ी महंगाई, बेरोजगारी और अपराध चरम पर तो फिर सब अच्छा कैसे: कांग्रेस 

Tue, 24 Sep 2019 03:08 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 24 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Sharmishtha mukherjee attacks on BJP over crime, unemployment and inflation
शर्मिष्ठा मुखर्जी - फोटो : social media

कांग्रेस ने मंगलवार को मंहगाई, बेरोजगारी और अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध बढ़ गया है, तो ऐसे में पीएम मोदी कैसे कह सकते हैं कि देश में सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह कहकर अपना पीछा नहीं छुड़ा सकते कि भारत में सब अच्छा है। उन्होंने मीडिया से कहा कि पिछले सात दिन से पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक्साइज ड्यूटी बढ़ी और दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में भी इसे बढ़ा दिया गया। अब एक्साइज ड्यूटी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन

महंगाई कम करने के लिए क्या कर रही है सरकार

शर्मिष्ठा ने कहा कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये और डीजल की कीमत 73 रुपये हो गयी है। दिल्ली में प्याज की कीमत 70 रुपये से ज्यादा है। दूसरी सब्जियों की कीमत भी ज्यादा है। उन्होंने सवाल किया कि हम सरकार से जानना चाहते हैं कि वह मंहगाई कम करने के लिए क्या कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी पर भाजपा सरकार को घेरा

शर्मिष्ठा ने बेरोजगारी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, मौजूदा समय में करीब आठ करोड़ लोग बेरोजगार हैं। दूसरी तरफ कुछ महीने में ही लाखों लोगों की नौकरी चली गयी। ऑटो क्षेत्र में मंदी बढ़ती जा रही है, विनिर्माण इकाइयां बंद हो रही हैं, कृषि में भी रोजगार घट रहा है।


उन्होंने कहा कि इस समय सरकार और समाज के लिए बड़ी चुनौती युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करना है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश और समाज के लिए खतरा बढ़ सकता है। 

'महिला के खिलाफ अपराध बढ़े हैं'

शर्मिष्ठा ने यह भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध बहुत बढ़ गये हैं। दिल्ली का हाल भी अलग नहीं है। उन्होंने तंज कसा- मोदी जी बोलते हैं कि स्मार्ट सिटी बनाएंगे, अच्छी बात है। लेकिन हमारा कहना है कि स्मार्ट सिटी से पहले देश की राजधानी को सुरक्षित करिए। उन्होंने यह सवाल किया कि इन सबके बावजूद कोई कैसे कह सकता है कि सब कुछ अच्छा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed