फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader shakti singh gohil says hardik patel have DNA of sardar vallabhbhai patel

कांग्रेस नेता बोले- हार्दिक में है सरदार वल्लभ भाई पटेल का DNA

Wed, 15 Nov 2017 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 15 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
congress leader shakti singh gohil says hardik patel have DNA of sardar vallabhbhai patel
हार्दिक पटेल

गुजरात के सियासी घमासान में अश्लील सीडी के बाद अब ‘डीएनए’ की एंट्री हो गई है। राज्य के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने यह कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल में ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल का डीएनए’ है। उधर, भाजपा ने तुरंत इस मुद्दे को लपक लिया। पार्टी ने हार्दिक की तुलना सरदार पटेल से किए जाने को उनका अपमान बताया है। सरदार पटेल देश के पहले उपप्रधानमंत्री थे और उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। सरदार पटेल के एक रिश्तेदार ने भी कहा कि दोनों की तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने का काम किया जबकि हार्दिक इसे बांटने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीडी कांड पर हार्दिक के पक्ष में आए जिग्नेश मेवाणी, बोले- सेक्स हमारा मूल अधिकार
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने रविवार को मीडिया से कहा, ‘हार्दिक ने राज्य सरकार से मुकाबला करने के लिए जो साहस और तेवर दिखाया है, वह दर्शाता है कि उनके अंदर सरदार पटेल का डीएनए है, जिसे न तो अंग्रेज तोड़ सके और न दबा सके।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक लगातार गुजरात सरकार के खिलाफ हमले कर रहे हैं। लेकिन उनकी एक कथित सेक्स क्लिप सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गर्माई हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस सीडी में हार्दिक जैसा शख्स एक महिला के साथ दिख रहा है। यह मामला सामने आते ही कांग्रेस खुलकर पाटीदार नेता के बचाव में उतर आई।

इससे पहले, सोमवार को हार्दिक कांग्रेस के उन तीन विकल्पों से संतुष्ट दिखे थे, जिनमें पार्टी ने बताया है कि गुजरात की सत्ता में आने पर पाटीदार समाज को किस तरह से आरक्षण दिया जाएगा। हार्दिक ने कहा था कि इस बारे में अंतिम फैसला समुदाय के नेता करेंगे। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed