फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader says sabarimala is not a tourist spot only devotees go there

'सबरीमाला में हर धर्म के लोग स्वीकार्य नहीं', कांग्रेस नेता बोले- मंदिर कोई पर्यटक स्थल नहीं

Fri, 19 Oct 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Fri, 19 Oct 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Congress leader says sabarimala is not a tourist spot only devotees go there
Ramesh chennithala - फोटो : ANI

सबरीमाला मंदिर को खुले हुए आज तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक एक भी महिला को मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने ही ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सभी महिलाओं को मंदिर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दे दी थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दो महिलाओं ने भी मंदिर के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें प्रदर्शनकारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके चलते वो बीच रास्ते से ही लौट गईं। इस बीच सबरीमाला के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रही सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के कोच्चि स्थित घर पर भी कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


वहीं, केरल में कांग्रेस के नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें हालात से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि सबरीमाला में केवल हिंदू नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोग जा रहे हैं, जिससे हर कोई चिंतित है। रमेश चेन्निथला केरल में विपक्षी दल के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को पुलिस की वर्दी दी गई थी, जो कि गलत था। उन्होंने कहा कि सबरीमाला कोई पर्यटक स्थल नहीं है, वहां केवल भक्त जाते हैं। अभी केरल पुलिस जो कुछ कर रही है, वो बिल्कुल गलत है। 


उन्होंने कहा कि अगर यहां हमारी सरकार होती तो हम स्थिति को बेहतर तरीके से संभालते। हम भक्तों से बात करेंगे, कोई हिंसा नहीं की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed