फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Salman Khurshid speaks on Rahul Gandhi Bhagwan Ram controversy calls out BJP on Ravana Path ne

'राहुल गांधी भगवान राम नहीं': सलमान खुर्शीद ने बयान पर दी सफाई, बोले- भाजपा रावण के मार्ग पर चल रही

Wed, 28 Dec 2022 12:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 28 Dec 2022 12:06 PM IST
सार

पिछले हफ्ते ही कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। उन्होंने कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी जब कहीं नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर उन स्थानों पर जाते हैं। 

विज्ञापन
Congress Leader Salman Khurshid speaks on Rahul Gandhi Bhagwan Ram controversy calls out BJP on Ravana Path ne
सलमान खुर्शीद और राहुल गांधी। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने के मामले में सलमान खुर्शीद ने अपना बचाव किया है। उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी भगवान राम नहीं हैं। मैंने यह कभी नहीं कहा। मैंने कहा कि वह भगवान राम के दिखाए पथ पर चल सकते हैं। खुर्शीद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कह रहे हैं कि किसी को भगवान राम के पथ पर चलने का अधिकार नहीं है। हम लोगों को इस पर आपत्ति है, क्योंकि वे (भाजपा) खुद भगवान राम की जगह रावण के मार्ग पर चल रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। उन्होंने कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी जब कहीं नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर उन स्थानों पर जाते हैं। इसी तरह उनके खड़ाऊ लेकर हम यूपी में आए हैं। अब वह खड़ाऊ यूपी में आ गए हैं तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े कर दिए थे। भाजपा के नेता दुष्यंत गौतम ने कहा था कि अगर राहुल गांधी भगवान राम के अवतार हैं तो राहुल गांधी अपनी 'सेना' को बताएं कि वह क्या खाते हैं कि उन्हें ठंड क्यों नहीं लगती? उनकी सेना बिना कपड़ों के क्यों नहीं घूमती? कांग्रेसियों को बिना कपड़ों के घूमना चाहिए जैसे भगवान राम की 'सेना' ने किया था। 

भाजपा के इन जुबानी हमलों पर खुर्शीद ने पलटवार भी किया था। उन्होंने कहा था कि नागपुर से देश नहीं चलेगा, ये देश प्यार-मोहब्बत से चलेगा। राहुल गांधी की श्री राम से तुलना पर कहा कि हमारे शायरों ने श्री राम को इमाम-ए-हिंद बताया है। वो सभी धर्मों के हैं। हिंदू और मुसलमान सहित सभी धर्मों के लिए वे आदर्श हैं। हमारी संस्कृति में बच्चों के नाम राम रखें हैं, लेकिन रहीम देखने को नहीं मिलता। भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के लोगों को जोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed