{"_id":"5b7a6c3342c792462d133d5c","slug":"congress-leader-said-our-love-does-not-end-in-this-period-of-hatred","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफरतों के इस दौर में खत्म न हो पाये हमारी मोहब्बत: अजय माकन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नफरतों के इस दौर में खत्म न हो पाये हमारी मोहब्बत: अजय माकन
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
अजय माकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली देश की राजधानी है। यहां का संदेश पूरे देश में जाता है और देश की जनता पर उसका एक असर होता है। लेकिन इस बात की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती कि वह यहां से नफरत का संदेश पूरे देश में भेजे। हम यहां से प्यार और सद्भावना का संदेश पूरे देश में भेजेंगे जो इस जमीन की असली विरासत है। यह कहना है दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का।
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में बोलते हुए अजय माकन ने कहा कि सिर्फ कुछ वोटों की लालच में आज देश को आग में झोंकने की कोशिश की जा रही है। जगह-जगह पर अल्पसंख्यक और दलित समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। यह सब करने के बाद भी भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में महज 31 फीसद वोट ही मिले थे।
वह आगे आने वाले चुनाव में भी इस वोट को बचाने के लिए नफरत की राजनीति कर रही है। लेकिन उनके जैसे लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि इस नफरत का जवाब प्यार और मोहब्बत से दें और इस समाज को नफरत की आग में जलने से बचाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम समय में अपनी भावना प्रकट करने गए स्वामी अग्निवेश के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इससे यह समझ आता है कि कुछ लोग इस समाज को किस तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। वे इस समाज के सामान्य भाईचारे और एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने के सामान्य शिष्टाचार को भी अपनी नफरत के तले रौंद देना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन के आयोजक कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि देश में सद्भावना को बढ़ाने के लिए अगले छह महीने तक पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने की कोशिश की जाएगी। इस समय अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सद्भावना सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त से हुई थी। इसका समापन सोमवार 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर सद्भावना के प्रति एक विशेष कार्यक्रम से होगा। सम्मेलन में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद और स्वामी अग्निवेश भी शामिल हुए। सम्मेलन में देश में बढ़ती नफरत की राजनीति पर चिंता व्यक्त की गई और स्वामी अग्निवेश पर हमले पर एक निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया।