Big News: भारत-पोलैंड के बीच तलाशी वारंट पर समझौता, कांग्रेस नेता बोले- अशोक चव्हाण उपमुख्यमंत्री पद चाहते थे
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस का कोई अन्य विधायक भाजपा के संपर्क में नहीं है। अशोक चव्हाण भाजपा से पिछले कई दिनों से बात कर रहे थे। वह उप मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग चाहते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को दावा किया कि अशोक चव्हाण एकनाथ शिंदे सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद चाहते थे लेकिन भाजपा ने उन्हें राज्यभा का टिकट देकर प्रदेश की राजनीति से बाहर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई अन्य विधायक भाजपा के संपर्क में नहीं है। चव्हाण भाजपा से पिछले कई दिनों से बात कर रहे थे। वह उप मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग चाहते थे।
भारत ने आपराधिक मामलों के संबंध में किसी भी व्यक्ति को समन और तलाशी वारंट जारी करने के लिए पोलैंड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पोलैंड में किसी भी व्यक्ति पर आपराधिक मामलों के संबंध में समन या तलाशी वारंट की तामील के लिए पोलैंड गणराज्य की सरकार के साथ व्यवस्था की है। भारत में संबंधित अदालत, न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट को समन जारी करते समय इस संबंध में 2019 में गृह मंत्रालय की ओर से जारी व्यापक दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
जवाबदाही तय की जा सकती है
गुजरात लोकायुक्त ने अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्रों की छपाई केवल सरकारी प्रेस में करने का सुझाव दिया है। इससे पेपर लीक होने की स्थिति में जवाबदाही तय की जा सकती है। लोकायुक्त ने जीपीएससी या यूपीएससी द्वारा अपनाई जाने वाली पेपर-सेटिंग प्रक्रिया पर विचार करने का सुझाव दिया।
भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार एनडी शर्मा का निधन
भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार नारायण दत्त शर्मा (82) का बुधवार को निधन हो गया था। ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हुआ है। सेवानिवृत्त होने से पहले 20 वर्षों तक विभिन्न राज्यों में इंडियन एक्सप्रेस के साथ काम किया था। शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
ओडिशा के कटक जिले में सड़क हादसा हो गया। भुवनेश्वर के उप अग्निशमन अधिकारी अबनी कुमार स्वैन ने बताया कि जिले के गोपालपुर चक के पास एनएच-16 पर बुधवार शाम को एक साइकिल सवार को बचाने के कारण एक निजी बस पलट गई। हादसे में बस के कंडकटर की मौत हो गई। वहीं, 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एससीबी मेडिकल कैजुअल्टी में भेज दिया गया है।
तेलंगाना ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने बुधवार को फार्मा कंपनी माइलान का साइकोट्रोपिक दवा ‘अल्प्राजोलम’ का लाइसेंस रद्द कर दिया। डीसीए के महानिदेशक वीबी कमलासन रेड्डी ने कहा कि इसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा है। डीसीए ने कहा कि संगारेड्डी जिले में माइलान लेबोरेटरीज लि. यूनिट-7 से 21.250 किलोग्राम अल्प्राजोलम अवैध रूप से कुछ कर्मचारियों के जरिये भेजा गया था। इसी तरह पिछले साल फरवरी में भी इसी यूनिट में 4.850 किलोग्राम ‘अल्प्राजोलम’ जब्त किया गया था। डीसीए तेलंगाना ने साइट का निरीक्षण करने पर माइलान लेबोरेटरीज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ‘अल्प्राजोलम’ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत एक साइकोट्रोपिक पदार्थ है। इसका उपयोग चिंता विकारों, घबराहट संबंधी विकारों, अवसाद, अनिद्रा के इलाज के लिए एक दवा के रूप में किया जाता है।
असम के मोरीगांव जिले में एक जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के एक गोदाम में आग लग गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को आग लगी थी। हालांकि, आग के कारण अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
#WATCH | Morigaon, Assam: A massive fire broke out in a godown of The Jute Corporation of India Limited in Assam's Morigaon district on Wednesday evening. According to police, there is no report of any casualty in the fire incident. (14.02) pic.twitter.com/yzYWK5nVjA
— ANI (@ANI) February 14, 2024
तमिलनाडु विधानसभा ने केंद्र सरकार की एक राष्ट्र एक चुनाव की नीति का विरोध करते हुए बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि एक राष्ट्र, एक चुनाव का कदम लोकतंत्र के खिलाफ, अव्यवहारिक और भारत के संविधान में निहित नहीं है। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से इसे लागू नहीं करने का आग्रह किया गया।
केरल में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत में सीमेंट की स्लैब टूट गई, जिसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मामला कोझिकोड जिले के वलयम का है। मृतक विष्णु (32) और नवजीत (34) स्थानीय निवासी थे। पुलिस ने बताया कि एक बड़ा कंक्रीट स्लैब अचानक श्रमिकों पर गिर गया था। मलबे में फंसने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
कर्नाटक में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के गोपालैया और उनके परिवार को एक पूर्व पार्षद ने जान से मारने की धमकी दी है। बुधवार को विधानसभा में गोपालैया ने यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगलूरू के पूर्व पार्षद पद्मराज ने कल रात नशे की हालत में फोन कर फिरौती मांगी और घर लूटने की धमकी देते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सदन को बताया कि पद्मराज को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था।
बंगाल के राशन घोटाला मामले में ईडी ने बुधवार को एक और गिरफ्तारी की है। ईडी अधिकारियों ने एक स्थानीय व्यवसायी विश्वजीत दास को कोलकाता के साल्टलेक स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक दास तृणमूल कांग्रेस नेता शंकर आढ्य का करीबी है। ईडी सूत्रों के मुताबिक विश्वजीत दास राशन भ्रष्टाचार की काली कमाई को हवाला के जरिए विदेश में विशेष रूप से दुबई और बांग्लादेश भेज कर तृणमूल कांग्रेस नेता शंकर आढ्य की मदद करता था। मामले में ईडी बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक और व्यवसायी बाकिबुर रहमान को भी गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए संजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत देने से हाईकोर्ट के इन्कार के बाद आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट ने 7 फरवरी को संजय सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। सिंह को दिल्ली से राज्यसभा के लिए दोबारा चुना गया है। हाईकोर्ट ने हालांकि निचली अदालत को सुनवाई शुरू होने पर इसे जल्दी खत्म करने का निर्देश दिया था। संजय सिंह की ओर से हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती वाली याचिका वकील विवेक जैन और रजत भरद्वाज ने दाखिल की है। ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्तूबर 2023 को गिरफ्तार किया था।
हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार रात को पूजा स्थल के पास सड़क चौड़ीकरण को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जनवाड़ा गांव में एक समुदाय के सदस्य पूजा स्थल के पास सड़क के चौड़ीकरण को तैयार था, लेकिन दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और बाद में एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। झड़प में पूजा स्थल के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए, दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इलाके में शांति है।
जदयू करेगा कई राज्यों में संगठन का पुनर्गठन
बिहार में विश्वासमत हासिल करने के बाद जदयू की निगाहें अब दूसरे राज्यों में संगठन को दुरुस्त करने की है। पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले हिंदीपट्टी के राज्यों के संगठन का पुनर्गठन करेगी। इसमें पार्टी की खास निगाहें उत्तराखंड पर है, जहां कई सामाजिक संगठनों ने पार्टी से संपर्क साधा है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में संगठन का पुनर्गठन करेगी। जिन राज्यों में पार्टी की इकाइयां नहीं हैं या निष्क्रिय है वहां नई कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसी महीने पार्टी के पर्यवेक्षक संगठन की हालत का जायजा लेने राज्यों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी के विस्तार की व्यापक संभावना है। वह खुद इस राज्य का दौरा करेंगे। राज्य की कई हस्तियों, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने पार्टी से संपर्क साधा है। पार्टी यहां जल्द ही नया संगठन खड़ा करेगी।
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर दिल्ली में महरौली के पास 13वीं सदी की आशिक अल्लाह दरगाह और बाबा फरीद की चिल्लागाह समेत सदियों पुरानी धार्मिक संरचनाओं की सुरक्षा के निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता जमीर अहमद जुमलाना ने दिल्ली हाईकोर्ट के 8 फरवरी के उस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिसमें संरचनाओं की सुरक्षा के लिए विशिष्ट निर्देश पारित करने से इन्कार कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने अथॉरिटी के दिए गए वचन को दर्ज करते हुए याचिका का निपटारा कर दिया था कि केंद्रीय या राज्य अथॉरिटी की ओर से घोषित किसी भी संरक्षित स्मारक या राष्ट्रीय स्मारक को ध्वस्त नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट ने आदेश में अनधिकृत अतिक्रमण और विरासत के अधिकार और सांस लेने के अधिकार को संतुलित करने की आवश्यकता के संबंध में भी टिप्पणियां की थी। हाईकोर्ट के समक्ष दायर याचिका में प्राचीन स्मारकों को विध्वंस से बचाने की मांग की गई थी।
याचिका में यह आशंका जताई गई थी कि महरौली में दरगाह और चिल्लागाह इस तथ्य के मद्देनजर अगली कड़ी है। कुछ दिनों पहले 600 साल पुरानी मस्जिद (मस्जिद अखोनजी) को डीडीए ने ध्वस्त कर दिया है। साथ ही मदरसा बहरूल उलूम और विभिन्न कब्रों को ध्वस्त कर दिया गया था। हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती हुए याचिकाकर्ता ने ऐतिहासिक संरचनाओं के विध्वंस के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया है। उन्होंने तर्क दिया है कि वे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखते हैं, जो कई शताब्दियों से चले आ रहे हैं और उन्हें सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। अपील में तर्क दिया गया है कि प्राचीन स्मारकों और विरासत स्थलों को मौजूदा कानूनों के तहत कानूनी सुरक्षा मिलनी चाहिए। इसके अलावा अपील में मस्जिदों और कब्रों सहित धार्मिक संरचनाओं के मनमाने ढंग से विध्वंस के बारे में चिंता जताई गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के संयंत्र को बंद करने से किसी का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने संबंधित विषय के विशेषज्ञों की समिति बनाकर तूतीकोरिन में बंद पड़े वेदांता समूह के स्टरलाइट कॉपर संयंत्र का निरीक्षण कराने का सुझाव दिया है। समिति आगे के अनुपालन व रास्ता सुझाएगी। यह संयंत्र मई 2018 से बंद है, क्योंकि इसके कारण होने वाले कथित प्रदूषण को लेकर विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस की गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई थी। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारीदवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ वेदांत समूह की कंपनी की याचिका पर सुनवाई कर रही है। पीठ ने अपने सुझाव पर कंपनी, तमिलनाडु सरकार और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से राय मांगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत या अग्रिम जमानत से जुड़े मामलों में स्थगन अनुरोध को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। शीर्ष अदालत ने मामलों को स्थगित करने का अनुरोध करने वाले पत्रों के प्रसार की प्रक्रिया और तौर-तरीकों की रूपरेखा को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है। नई प्रक्रिया के तहत कुछ श्रेणियों के मामलों में स्थगन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। इनमें जमानत या अग्रिम जमानत से संबंधित मामले, आत्मसमर्पण से छूट मांगने के मामले, ऐसे मामले जहां समय मांगने वाले पार्टी के पक्ष में अंतरिम आदेश प्रभावी हैं और सजा के निलंबन के अनुरोध वाले मामले शामिल हैं।
भाजपा में अब तक 28 में 24 नए चेहरे, चव्हाण को बगावत का इनाम
भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पार्टी ने सम्मान दिया है। पार्टी नेतृत्व ने ने महाराष्ट्र में प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय मंत्रियों वी. मुरलीधरन, नारायण राणे की जगह अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और डॉ. अजीत गोपछड़े को उम्मीदवार बनाया है। चव्हाण मंगलवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पार्टी अब तक 12 राज्यों के लिए 28 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें 24 नए चेहरे हैं। राम मंदिर के लिए 11 करोड़ रुपये का दान देने वाले हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया। करीब 7000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक ढोलकिया को सूरत को डायमंड कैपिटल बनाने का श्रेय दिया जाता है। पार्टी ने मध्य प्रदेश में प्रधान, कैलाश सोनी और अजय प्रताप सिंह की जगह नए चेहरों को तरजीह दी है। टिकट पाने वालीं माया नारोलिया जाट बिरादरी से हैं और प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं।