{"_id":"5d9341428ebc3e0132029d31","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-writes-to-kerala-cm-pinarayi-vijayan-over-recent-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने बाढ़ पर केरल सीएम को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद है मुआवजा समय से दिया जा रहा है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल ने बाढ़ पर केरल सीएम को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद है मुआवजा समय से दिया जा रहा है
Tue, 01 Oct 2019 05:41 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 01 Oct 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को राज्य में बाढ़ को लेकर पत्र लिखा। पत्र में राहुल न लिखा, "मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार समयबद्ध तरीके से मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित कर रही है।"
विज्ञापन
Congress leader & Wayanad MP Rahul Gandhi writes to Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan over recent floods in the state. Letter states, "I hope state government is ensuring payment of compensation in a time bound manner" pic.twitter.com/OxQ6hd7eNC
— ANI (@ANI) October 1, 2019विज्ञापन
इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की और राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों को लेकर चर्चा की। विजयन से केरल भवन में मुलाकात के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा था, 'राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों के मुद्दे पर चर्चा हुई।'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजयन से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने कहा था, 'हमने बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों के मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा हमने अन्य सामान्य मुद्दों के साथ एनएच-766 के वन खंड पर रात्रि यातायात प्रतिबंध के मुद्दे पर बातचीत की।'
गांधी ने कहा था कि राज्य के कई दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत के संदर्भ में उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है और केंद्र से भी बातचीत चल रही है। विजयन से गांधी की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।