फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi will start election campaign in telangana from Khammam rally

Telangana: खम्मम से चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, जानिए क्यों कांग्रेस को यहां भी भाजपा से खतरा

Sun, 02 Jul 2023 07:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 07:13 AM IST
सार

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी का कहना है कि पार्टी रैली के साथ प्रदेश की बीआरएश सरकार को खत्म करेगी। रेड्डी ने शुक्रवार को राहुल गांधी के कार्यक्रम का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi will start election campaign in telangana from Khammam rally
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक जीत ने कांग्रेस में मानो एक बार फिर जान फूंक दी है। इस साल के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस एक्टिव मोड में आ चुकी है। राहुल गांधी अब तेलंगाना में चुनावी बिगुल फूंकेंगे।  

विज्ञापन

पूर्व सांसद कांग्रेस में होंगे शामिल
कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी रविवार को खम्मम में एक सार्वजनिक बैठक करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस नेता विक्रमार्क को भी सम्मानित करेंगे, जिन्होंने हाल ही में 108 दिनी 1,360 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली थी। इस दौरान खम्मम के पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी कांग्रेस में शामिल होंगे। हाल ही में, श्रीनिवास रेड्डी और पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

राहुल गांधी के कार्यक्रम में अधिक लोगों के शामिल होने का दावा
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी का कहना है कि पार्टी रैली के साथ प्रदेश की बीआरएस सरकार को खत्म करेगी। रेड्डी ने शुक्रवार को राहुल गांधी के कार्यक्रम का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खम्मम रैली के साथ प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकेंगी। रेड्डी का दावा है कि बीआरएस द्वारा आयोजित बैठक से अधिक लोग राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को केसीआर के साथ-साथ भाजपा से भी खतरा
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो कांग्रेस भाजपा से पहले ही चुनावी डंका बजा रही है। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की है। पार्टी के लिए यहां बीआरएस के साथ-साथ भाजपा से भी खतरा है। क्योंकि भाजपा राज्य में दूसरी पार्टी के तौर पर उभर रही है। भाजपा पहले ही यहां दो विधानसभा उपचुनाव जीत चुकी है। साथ ही भाजपा ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस वजह से कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दर्जा खोनेे का डर सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed