फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi took a jibe at BJP over the Har Ghar Tiranga campaign

'हर घर तिरंगा': 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया...देशद्रोही संगठन के लोग, राहुल गांधी का भाजपा पर हमला

Thu, 04 Aug 2022 08:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Aug 2022 08:10 AM IST
सार

Rahul Gandhi on Har Ghar Tiranga: राहुल गांधी ने कहा, इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi took a jibe at BJP over the Har Ghar Tiranga campaign
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

मोदी सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा जहां इस अभियान के जोर-शोर से प्रचार में जुट गई है, तो कांग्रेस ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। इस पर तरह-तरह के सवाल भी खड़े होने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने वालों को द्रेशद्रोही संगठन का बताया है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग में तिरंगे के साथ तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई। इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। आज़ादी की लड़ाई से ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक रैली में नहीं शामिल हुआ विपक्षी सांसद 
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा की ओर से बाइक रैली निकाली गई थी। इस रैली में सरकार के कई बड़े मंत्री भी शामिल हुए। लेकिन रैली को लेकर सियासत उस समय तेज हो गई जब इसमें विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। इस पर केंद्र सरकार का कहना है कि हमने आह्वान किया था कि इस रैली में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद शामिल हों, लेकिन विपक्ष का एक भी नेता शामिल नहीं हुआ। सरकार ने कहा कि तिरंगा पूरे देश का है इसलिए इसमें राजनीति करना कहां तक सही है।


सपा सांसद बर्क ने दिया विवादित बयान 
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का राष्ट्रीय ध्वज पर दिया गया बयान सियासी गलियारों के साथ ही देश में चर्चा का विषय बना है। बर्क ने कहा कि हमारी देशभक्ति झंडे पर नहीं है। हमारी देशभक्ति कुर्बानी पर है। इस देश के लिए हम क्या कुर्बानी दे रहे हैं, क्या कुर्बानी दी है और क्या कुर्बानी देंगे, ये महत्वपूर्ण है। हर घर तिरंगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अपनी मर्जी है कोई घर पर झंडा लगाए या न लगाए। तिरंगे को घर पर लगाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed